बदायूं के रामलीला मेले में खिलौने के दाम पर विवाद, चाकू गोदकर युवक की हत्या; भाजपा विधायक का रिश्तेदार गंभीर
बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में खिलौने के दाम को लेकर हुए विवाद में दुकानदार बाप-बेटे ने भाजपा विधायक ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रामलीला मेले में खिलौने के दाम पर विवाद।
दुकानदार पिता-पुत्र ने दो युवकों को चाकू मारा।
एक युवक रोहित की मौत, दूसरा घायल।
जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज के रामलीला मेले में शनिवार रात खिलौने के दाम को लेकर हुई बहस में दुकानदार वारिस व उसके पिता रईस ने खून बहा दिया। उसने स्थानीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के रिश्तेदार ऋतिक व उसके दोस्त रोहित को चाकू से गोद दिया। इसमें रोहित की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऋतिक का बरेली के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज में उपचार कराया जा रहा है। देर रात रईस को गिरफ्तार कर लिया गया।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के फुफेरे भाई मुकेश कुमार बेहटा माधव गांव में रहते हैं। शनिवार रात आठ बजे मुकेश के बेटे ऋतिक अपने दोस्त रोहित के साथ रामलीला मेला देखने गए थे। पुलिस के अनुसार, वे दोनों फरीदपुर निवासी रईस अहमद की दुकान से खिलौने खरीदने पहुंचे। उन्होंने दाम कम करने को कहा, इसको लेकर रईस बहस करने लगा।
मारपीट देख मची भगदड़
नोकझोंक के बीच दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी तो लोगों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद के दौरान रईस अहमद का बेटा मोहम्मद वारिस दुकान से चाकू निकाल लाया। उसने रोहित पर कई वार कर दिए। ऋतिक उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें भी चाकू मारे।
भीड़ के बीच चाकू से हमला होता देख व्यापारी दुकान बंदकर भागने लगे। इस बीच पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। ऋतिक का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- दीपावली से छठ तक चाक-चौबंद सुरक्षा: यूपी के 45 जिलों को मिली 34 कंपनी PAC, संवेदनशील इलाकों पर रहेगी खास नजर
घटना कर रईस व उसका बेटा वारिस फरार हो गया था। मेले में पहुंची एसएसपी अंकिता शर्मा व एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि रोहित के पिता की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही। एक आरोपित रईस को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।