विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस नोट कर लें पूजा का यह सही समय

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:15 AM (IST)

दीपावली पर श्री गणेश और महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न का मुहूर्त श्रेष्ठ है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गणेश-लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और वृषभ लग्न श्रेष्ठ।

  2. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त शुभ।

  3. काली पूजा और तांत्रिक साधना के लिए महानिशीथ काल उत्तम।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली रविवार को है। श्री गणेश और महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न का मुहूर्त श्रेष्ठ रहेगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल शाम 5:19 से 7:56 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ लग्न शाम 5:42 से 7:39 बजे तक है। इस दौरान विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करना शुभ रहेगा।

उन्होंने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यालयों में दिन में पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:28 से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा। इसके अलावा कुंभ लग्न दोपहर 1:19 से 2:39 बजे तक है। ईष्ट साधना और सिद्धि के लिए सिंह लग्न रात 12:12 से 2:27 बजे तक रहेगा।

आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि काली पूजा और तांत्रिक साधना के लिए महानिशीथ काल रात 11:24 से 12:16 बजे तक श्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल और स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी की आराधना से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें- दीपावली में यूपी के 27.87 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों का बढ़ा DA-DR, अब 63 फीसदी मिलेगा भत्ता

आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया की आंगन में रंगोली बनाकर वहां बड़ा दीपक रखें और उसे दीपक से पूरे घर में दीपक जलाएं। इसी बड़े दीपक से काजल भी बनाया हैं बड़े दीपक की लौ पर कच्चे बड़े दीपक से बनता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ की हवा में सांस लेना मुश्किल: दीपावाली से पहले AQI पहुंचा 300 के पार, तालकटोरा और आलमबाग में हालात गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।