विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर लखनऊ के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़, यात्रियों के हुजूम के आगे ट्रेनों-बसों में कम पड़ रही जगह

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:52 PM (IST)

दीपावली और छठ पर्व पर लखनऊ के रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अतिरिक्त ट्रेनों व बसों की व्यवस्था भी कम पड़ गई।

यात्रियों की भीड़ के आगे ट्रेनों-बसों में कम पड़ रही जगह।

यात्रियों की भीड़ के आगे ट्रेनों-बसों में कम पड़ रही जगह।

HighLights

  1. दीपावली-छठ पर लखनऊ में ट्रेनों-बसों में भारी भीड़।

  2. अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी यात्रियों की संख्या के आगे कम पड़ीं।

  3. आरक्षित कोचों में भी यात्रियों की बेतहाशा भीड़ दिखी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। हर साल की तरह इस बार भी रेलवे द्वारा दीपावली व छठ पर किए गए इंतजाम यात्रियों की संख्या के आगे कम पड़ गए। अतिरिक्त कोच, स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त बसें मिनटों में फुल हो गई।

दीपावली के बाद घर से लौटने वालों की एक तरफ यात्रियों की भीड़ रही और दूसरी तरफ छठ पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रेनों के आरक्षित व अनारक्षित कोच खचाखच भरे रहे। इनमें वह यात्री भी थे, जिनका एक टिकट कंफर्म था और बाकी की वेटिंग में थे।

इसके अलावा कुछ यात्री ऐसे भी रहे जो जबरन आरक्षित श्रेणी के कोचों में प्रवेश करके बैठ गए थे। ऐसे यात्रियों की बेबसी देखकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी कुछ नहीं कर सका, क्योंकि इनके साथ परिवार था।

WhatsApp Image 2026-11-12 at 21.42.16

लखनऊ से भाई दूज के बाद दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, मेरठ व अन्य गंतव्यों को जा रहा था तो दूसरी तरफ छठ के लिए मुंबई, पुणे, कोलकाता व दक्षिण भारत के साथ ही दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सवार था। उधर तत्काल टिकट के लिए राजधानी के सभी आरक्षण केन्द्रों में गुरुवार को खूब भीड़ रही। इनमें सिर्फ उन्हीं यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सका जो पहले व दूसरे नंबर पर लाइन में लगे थे।

राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, सिटी स्टेशन, ऐशबाग स्टेशन, बादशाह नगर स्टेशन, मानक नगर और गोमती नगर रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल को जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक अभी यह सिलसिला शुक्रवार तक चलेगा।

lucknow news (51)

त्योहार खत्म होने के बाद मंगलवार से वापसी शुरू हो जाएगी। कुछ यही हाल लखनऊ से पूर्वांचल जाने वाली बसों का रहा। जिन्हें ट्रेन में टिकट नहीं मिला, वह बसों से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस जब लखनऊ रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की भीड़ बोगियों में प्रवेश करने के लिए एक दूसरे को धक्का देते हुए घुसी।

जनरल, स्लीपर से लेकर एसी बोगियों के यात्रियों को जहां जगह मिली, वहां बैठ गए, किसी ने अपना बैग बर्थ पर रखकर कब्जा करने का प्रयास किया तो किसी ने बच्चे को बैठा दिया। यहां तक लोग शौचालयों के आसपास बैठने को विवश रहे। इन ट्रेनों में टीटीई भी प्रवेश करने से कतराता रहा।

त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारसी इंटरसिटी, गोरखपुर इंटरसिटी जैसी ट्रेनों में स्थिति और खराब रही। ट्रेन में जगह नहीं मिली तो कुछ यात्री कोच की सीढ़ियों पर बैठ गए, यह देख आरपीएफ ने डंडा फटकार कर दरवाजे बंद कराने का काम किया। हालांकि चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच, छह व सात से जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों तक आरपीएफ कर्मी न के बराबर पहुंच पाए, कई यात्री दरवाजा के पास लगी रेलिंग पकड़कर सफर करते हुए दिखे।

82092183

लखनऊ से चलने व होकर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, पद्मावत, गोरखधाम, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, सद्भावना, मरुधर ट्रेनों में यात्रियों को अपनी बर्थ तक पहुंचने के लिए मेहनत करनी पड़ी।

पूर्वांचल की ट्रेनों में सबसे अधिक रही भीड़

लखनऊ होकर पटना जाने वाली इंदैार पटना, कोटा पटना, उपासना एक्सप्रेस, इज्जतनगर एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर हमसफर ट्रेनों में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रही। ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक पूरी तरह से पैक थी, इसके अलावा इन ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। यात्रियों को जनरल के टिकट पर सफर करना पड़ा। जनरल बोगियों में स्थिति यह रही कि यात्री जिस स्थिति में बैठा, उसी स्थिति में अपने गंतव्य पर उतर पाया।

सामान्य यात्रियों का महिला बोगी में घुस गए, वर्दीधारी बने रहे मूकदर्शक

ट्रेनों में महिला व दिव्यांग कोच होता है। इस समय इन कोचों में महिला और दिव्यांग कहने के लिए बैठे थे। इनमें कोई टीटीई का जानने वाला था तो कोई किसी वर्दीधारी का परिचित सफर कर रहा था। इसके अलावा ट्रेन चलते ही अन्य यात्री भी चढ़ गए। इन कोचों में कब्जा होने के बाद भी आरपीएफ व जीआरपी मूकदर्शक बनी रही। यही नहीं ट्रेन के लगेजयान कोच में भी यात्री प्रवेश करके बैठ गए।

13 शहरों के लिए 450 बसें चलाई गई

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था राजधानी के सभी बस अड्डों पर की गई थी। इसके बाद भी यात्रियों की संख्या के आगे यह बसे मिनटों में फुल हो गई। आलमबाग बस अड्डे के पूछताछ काउंटर पर सबसे ज्यादा यात्री पूर्वांचल की बसों की जानकारी लेते दिखे।

लखनऊ से पूर्वांचल के 13 शहरों के लिए बसों की मांग ज्यादा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 450 अतिरिक्त बसों का बेड़ा लगाया गया है।

यह बसें तीनों बस अड्डों से हर मिनट यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। सर्वाधिक यात्री बलिया और गोरखपुर के रहे। इसके अलावा मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, बनारस, प्रयागराज, बस्ती, खलीलाबाद, जौनपुर, कुशीनगर, देवरिया के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा होगा समाप्त, नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी; यात्रियों को कम किराया देना होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।