विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में साइबर ठगी: कस्टमर केयर अधिकारी बन बिछाया जाल, बदमाशों ने तीन खातों से उड़ाए 10.93 लाख

Published: Thu, 26 Nov 2026 05:30 PM (IST)

लखनऊ में साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में लोगों के बैंक खातों से 10.93 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताकर आशीष सक्सेना, शांति स्वरूप मिश्रा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमआर सिद्दीकी के परिवार को निशाना बनाया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ में तीन बैंक खातों से 10.93 लाख रुपये की ठगी।

  2. साइबर ठगों ने खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताया।

  3. गाजीपुर और साइबर क्राइम थाने में तीन मुकदमे दर्ज।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। साइबर ठगों ने अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों के बैंक खातों से 10.93 लाख रुपये पार कर दिए। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ है। गाजीपुर के सर्वोदय नगर निवासी आशीष सक्सेना के मोबाइल पर 16 नवंबर को बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी के नाम से फोन आया।

कॉल करने वाले ने पूछा कि क्या उन्होंने 1.13 लाख रुपये का भुगतान किया है। आशीष ने इनकार करते हुए फोन काट दिया। मोबाइल पर बैंक का एप खोलकर खाता चेक किया तो दो बार में दो लाख 68 हजार 312 रुपये निकल चुके थे। उन्होंने खाता और डेबिट कार्ड ब्लाक कराने के साथ 1930 पर शिकायत की।

बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। सर्वोदय नगर निवासी शांति स्वरूप मिश्रा के खाते से दो नवंबर को 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर काल कर उन्हें झांसे में लिया। साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम सेल में शिकायत के बाद बुधवार को गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- 25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार... यूपी चुनाव को लोकर अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र

गोमतीनगर निवासी जेबा इस्लाम सिद्दीकी और उनके पति, सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमआर सिद्दीकी के बैंक खातों से 16 और 17 नवंबर को 6.85 लाख रुपये से अधिक निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।