स्वगणना में नहीं बदलेगा घर के मुखिया का नाम, सही से भरें फॉर्म; 21 मई तक भर सकते हैं फॉर्म
लखनऊ में स्वगणना करते समय परिवार के मुखिया का नाम सावधानी से दर्ज करें, क्योंकि इसमें संशोधन संभव नहीं है।

तस्वीर एआई से बनाई गई है।
HighLights
मुखिया का नाम दर्ज करते समय सावधानी बरतें, संशोधन नहीं।
स्वगणना के बाद 11 अंकों की SEID प्राप्त होगी।
लखनऊ में 22 मई से 21 जून तक हाउस सर्वे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्वगणना करते समय इस बात का बेहद ध्यान रखना है कि एक बार मुखिया का नाम दर्ज होने के बाद दोबारा संशोधन की गुंजाइश नहीं है। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले दोबारा से नाम अवश्य चेक कर लें, कहीं उसमें गलती तो नहीं है। दरअसल, परिवार के मुखिया का नाम महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसमें किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए। जनगणना 2027 से पहले शुरू हुई स्वगणना करते समय सभी को इस बात का ध्यान रखना है। स्वगणना के बाद एक एसईआडी मिलेगी जो आगे डाटा के सुरक्षित संकलन में काम आएगी।
लखनऊ में जनगणना के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। लखनऊ में सात मई से अब तक 15 हजार से अधिक आइडी जनरेट की जा चुकी हैं। सुबह छह बजे से लेकर रात बारह बजे तक पोर्टल पर स्वगणना की जा सकती है।
स्वगणना में परिवार के सदस्यों की संख्या के अलावा आय, व्यवसाय और चल-अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी भरनी होगी। जनगणना अधिकारियों का कहना है कि सभी को स्वगणना करनी चाहिए। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है लेकिन अगर लोग इसे कर लेंगे तो प्रगणक के घर आने पर काफी सहूलियत रहेगी।
2011 के बाद हो रही जनगणना पूरी तरह डिजिटल है। इन 15 दिनों में लोग अपना पूरा ब्योरा खुद ही आनलाइन भर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक घर जाकर उसका सत्यापन करेंगे। स्वगणना के बाद जनगणना के पहले चरण में 22 मई से हाउस सर्वे शुरू होगा जो 21 जून तक चलेगा। इसके तहत मकानों की गणना हाेगी। इस प्रक्रिया के दौरान प्रगणक घर-घर जाएंगे।
स्वगणना कैसे करें
1- आधिकारिक पोर्टल एसई.सीइएनएसयूएस.जीओवी.ईएन पर जाकर स्वगणना के लिए फार्म भरें
2 -परिवार का मुखिया अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के माध्यम से लागिन करें।
3 - अपना राज्य और जिला चुनें। इसके बाद मकान की स्थिति लैंडमार्क चुने और अपने घर की लोकेशन चिन्हित करें।
(मालिक/किराएदार), सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय) और परिवार के सदस्यों की जानकारी भरें
4 - मानचित्र पर जाकर अपने घर की सटीक लोकेशन को चिन्हित करें।
5- सभी जानकारी सावधानी से भरने के बाद फार्म सबमिट करें।
6- सफल सबमिशन के बाद आपको 11 अंकों की एक स्वगणना पहचान संख्या मिलेगी।
7- जब 22 मई के बाद जब सरकारी प्रगणक घर आएं तो उन्हें स्वगणना से मिली आइडी दिखाएं।
8 - एक परिवार में केवल एक ही मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा
स्वगणना के फायदे
2011 की जनसंख्या के आंकडे़
कुल जनसंख्या = 2817105
पुरुष- 1463338
महिला-1353767
जेंडर रेशिया-एक हजार पर 928 महिलाएं
चाइल्ड रेशियो अंडर-6-एक हजार पुरुष पर 904 महिला
साक्षर : 2143594
दर - 82.50 प्रतिशत
यह भी पढ़ें- यूपी में PM आवास योजना-शहरी में 63 हजार से अधिक मकान स्वीकृत, 55 जिलों की डीपीआर को मिली हरी झंडी
