विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में PM आवास योजना-शहरी में 63 हजार से अधिक मकान स्वीकृत, 55 जिलों की डीपीआर को मिली हरी झंडी

Published: Mon, 11 May 2026 06:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 55 जिलों के 225 नगरीय निकायों में 63,433 आवासों के ...और पढ़ें

मुख्य सचिव एसपी गोयल। फाइल फोटो

मुख्य सचिव एसपी गोयल। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में सोमवार आयोजित राज्य स्तरीय स्वीकृत एवं निगरानी समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्गत 55 जिलों के 225 नगरीय निकायों के लिए 63,433 आवासों की डीपीआर को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव के सभागार में आयोजित बैठक में एसपी गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को जल्द आवास उपलब्ध हो सकें।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के एएचपी घटक की 12 परियोजनाओं में केंद्रांश की अगली किश्त जारी कराने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी मानिटरिंग रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) को भी स्वीकृति दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि नई स्वीकृतियों के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के अंतर्गत प्रदेश में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या बढ़कर 3,68,138 हो जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- यूपी के डिग्री कॉलेजों को मिलेगी नई पहचान, NAAC रैंकिंग से सुधरेगी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता

यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर फिर अव्वल, बरेली और पीलीभीत ने भी मारी बाजी