लखनऊ: जमीन विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या, शव कुएं में फेंका; आरोपी गिरफ्तार
नगराम के समेसी गांव में जमीन विवाद और शराब के नशे में छोटे भाई रामअवतार ने बड़े भाई जियालाल की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
छोटे भाई ने जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या की।
शराब के नशे में ईंट से कूचकर की गई वारदात।
हत्या को छिपाने के लिए शव कुएं में फेंका गया।
जागरण टीम, लखनऊ। नगराम के समेसी गांव में जमीन के विवाद और शराब के नशे ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने और हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपित ने शव खेत के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। सोमवार को कुएं से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो छोटे भाई की करतूत सामने आ गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समेसी गांव निवासी रामअवतार और 54 वर्षीय जियालाल सगे भाई थे। दोनों खेत में बने छप्पर में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार को दोनों भाइयों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान जमीन बेचने को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि रामअवतार अपने बड़े भाई जियालाल पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था।
शव को कुएं में फेंका
रामअवतार अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच चुका था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में रामअवतार ने जियालाल पर ईंट से कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को पास के कुएं में फेंक दिया, जिससे घटना हादसे जैसी लगे।
सोमवार को कुएं में शव पड़े होने की सूचना पर नगराम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में छोटे भाई रामअवतार की भूमिका संदिग्ध मिली।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में जालसाजी: सीज ट्रक को नकली दस्तावेजों से छुड़ा ले गए बदमाश, असली मालिक पहुंचा तो हुआ खुलासा
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपित की संलिप्तता सामने आई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।