विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज: कोहरे और स्मॉग ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, राजधानी में AQI 300 पार

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:20 PM (IST)

लखनऊ में नवंबर माह की शुरुआत कोहरे और स्मॉग के साथ हुई, जिससे दृश्यता कम हो गई और वाहनों की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. राजधानी लखनऊ में कोहरे और स्मॉग का प्रकोप बढ़ा।

  2. शहर का औसत AQI 227, कुछ क्षेत्रों में 307 तक।

  3. कम दृश्यता से वाहनों की रफ्तार धीमी, आंखों में जलन।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नवंबर माह अब धुंध, कोहरे और स्माग की चादर में लिपटने लगा है। हल्की ठंडक के बीच हवा में घुली धुंध ने सड़कों पर दृश्यता कम कर रही है। शुक्रवार को राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कोहरा, धुंध और स्माग का असर दिखाई दिया। आसमान में छाई धुंध के कारण सूरज धुंधला नजर आया।

पूरे दिन राजधानी लखनऊ कोहरे, धुंध और स्माग की चादर में लिपटी नजर आई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को कहीं रास्ता साफ देखने में परेशानी हुई तो कहीं आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। साथ ही, वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छटा, लेकिन स्माग, धुंध, ठंड के साथ प्रदूषण का एहसास भी करता रहा है। मौसम में नमी, गिरते तापमान और हवा में मौजूद प्रदूषक कणों के कारण धुंध और स्माग बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 प्रतिशत और न्यूनतम 49 प्रतिशत रहा। सुबह कोहरे, धुंध और स्माग की वजह से दृश्यता करीब 150 मीटर रही। पूरे दिन स्माग की वजह से सूरज भी ठीक से नजर नहीं आया।

शुक्रवार को हरदोई में न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शाहजहांपुर में 14.8 डिग्री, और बस्ती व उरई में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, कानपुर शहर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश और कोहरे के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार और रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम के मुख्यतः सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरा दिखाई दे सकता है।

बिगड़ी हवा, 307 तक पहुंचा एक्यूआइ

शुक्रवार को अलीगंज केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 307 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में एक्यूआइ 299 रहा।लालबाग में एक्यूआइ 226 और गोमतीनगर में 171 दर्ज किया गया। कुकरैल पिकनिक स्पाट क्षेत्र में भी एक्यूआइ 174 तक पहुंच गया। शहर का औसत एक्यूआइ 227 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।

यह भी पढ़ें- 15 साल में 500000 मरीजों के दिल का इलाज: लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने बनाया कीर्तिमान

वहीं, लोहिया संस्थान में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रोलिमा ठक्कर का कहना है कि हवा में मौजूद बारीक धूल, धुआं, पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण आंखों की सतह पर जम जाते हैं। कार्बन मोनोआक्साइड, नाइट्रोजन डाइआक्साइड और ओजोन जैसी गैसें आंखों में एलर्जी और सूजन पैदा करती हैं। ऐसे में प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में बाहर निकलने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।