विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल में 500000 मरीजों के दिल का इलाज: लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने बनाया कीर्तिमान

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:09 PM (IST)

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने 15 वर्षों में पांच लाख से अधिक दिल के मरीजों को ओपीडी में ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 15 वर्षों में 5 लाख से अधिक हृदय रोगियों को परामर्श।

  2. 51 हजार से ज्यादा मरीजों को भर्ती कर दिया उपचार।

  3. आधुनिक सुविधाओं और STEMI केयर यूपी का विस्तार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोलाजी विभाग ने 15 वर्ष में दिल के पांच लाख मरीजों को ओपीडी में परामर्श दिया। वहीं, 51 हजार से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। वर्ष 2026 में ही 57 हजार से अधिक रोगियों ने ओपीडी में परामर्श हासिल किए, जबकि छह हजार मरीज भर्ती किए गए हैं।

विभागाध्यक्ष प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने शुक्रवार को विभाग के 15वें स्थापना दिवस समारोह में ये उपलब्धियां साझा कीं। निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने विभाग के विशेष गीत का लोकार्पण किया। केयरिंग हार्ट्स नाम से तैयार यह गीत विभाग की सेवा भावना, टीम के समर्पण और मरीजों की जान बचाने के संकल्प को दर्शाता है।

आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के मुताबिक, वर्ष 2011 में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ विभाग अब आधुनिक उपचार कर रहा है। डीएम कार्डियोलाजी की सीटें भी एक से बढ़कर आठ हो गई हैं। 24 घंटे इमजरेंसी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। विभाग में एआइ आधारित ओसीटी, आइवीयूएस की मदद से एंजियोप्लास्टी, एक्साइमर लेजर एंजियोप्लास्टी और हार्ट के वाल्व से जुड़ी जटिल प्रक्रियाएं की जा रही हैं।

हार्ट फेल्योर, फेफड़ों की धमनियों में उच्च रक्तचाप और पेसमेकर मरीजों के लिए विशेष क्लीनिक संचालित है। विभाग स्टेमी केयर यूपी कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में हार्ट अटैक के मरीजों को उपचार उपलब्ध करा रहा है।

यह भी पढ़ें- ओडीओपी के बाद अब यूपी में शुरू होगी 'वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट' योजना, हर जिले की कला को मिलेगा मंच

तीन कैथ लैब संचालित हैं और चौथा भी लगभग तैयार है। इस मौके पर सीएमएस प्रो. डा. विक्रम सिंह, कार्यकारी कुलसचिव प्रो. डा. सुब्रत चंद्रा, एमएस प्रो. डा. अरविंद सिंह, डा. श्रीकेश और प्रो. डा. आशीष झा भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।