विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कैंप में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Tue, 06 Oct 2026 08:39 AM (GMT+05:30)

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

HighLights

  1. लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कैंप में आग।

  2. दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।

  3. कोई जनहानि नहीं, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई,आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में चल रही थी हेरोइन की फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 50 करोड़ की ड्रग्स; मास्टरमाइंड गिरफ्तार