Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने छठे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, यूपी में ये नेता करेंगे प्रचार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 10 मई को राहुल गांधी व अखिलेश यादव की कन्नौज व कानपुर में संयुक्त जनसभा रखी गई है। 10 को दोपहर एक बजे राहुल गांधी कन्नौज में अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। तीन बजे दोनों नेता कानपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार आलोक मिश्रा के समर्थन में जनसभा करेंगे।
By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Shivam Yadav Published: Wed, 08 May 2024 02:03 AM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 02:03 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में छठे चरण के चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। वहीं 10 मई को राहुल गांधी व अखिलेश यादव की कन्नौज व कानपुर में संयुक्त जनसभा रखी गई है।
10 को दोपहर एक बजे राहुल गांधी कन्नौज में अखिलेश यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद तीन बजे दोनों नेता कानपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार आलोक मिश्रा के समर्थन में जनसभा करेंगे।
लिस्ट में है इनका नाम
- मल्लिकार्जुन खरगे
- सोनिया गांधी
- राहुल गांधी
- प्रियंका वाड्रा
- उप्र प्रभारी अविनाश पांडेय
- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- आराधना मिश्रा मोना
- सलमान खुर्शीद
- अशोक गहलोत
- भूपेश बघेल
- प्रमोद तिवारी
- सचिन पायलट
- डाॅ. निर्मल खत्री
- राज बब्बर
- डाॅ. पीएल पुनिया
- अजय कुमार लालू
- अनिल श्रीवास्तव
- केएल शर्मा
- विवेक बांसल
- नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- संजय कपूर
- इमरान प्रतापगढ़ी
- जफर अली नकवी
- इमरान किदवई
- बीपी सिंह
- धीरज गुर्जर
- नीलांशु चतुर्वेदी
- राजीव तिवारी
- सत्यनारायण पटेल
- नकुल दुबे
- हाजी रिजवान कुरैशी
- राजेश लिलोथिया
- सुप्रिया श्रीनेत
- मकसूद खान
- दीपक सिंह
- केशव चंद
- नदीम जावेद
- संजीव दरियाबादी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें