विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती, लेसा के चारों जोन में बने कंट्रोल रूम; 3 शिफ्टों में तैनात रहेंगे इंजीनियर

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:51 PM (IST)

लेसा ने दीपावली से छठ पूजा तक बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ के चारों जोन में कंट्रोल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लेसा ने त्योहारों के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाए।

  2. चारों जोन में तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई।

  3. हेल्पलाइन 1912 पर तुरंत शिकायतों का निवारण होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को दीपावली से लेकर छठ पूजा तक बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। लेसा के चारों जोन ने अपनी ओर से व्यवस्था कर ली है। कंट्रोल रूम बनाकर नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं तीन शिफ्टों में अभियंताओं व कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं हेल्पलाइन नंबर 1912 को भी और सक्रिय कर दिया गया है।

अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि हेल्पलाइन व कंट्रोल में आने वाली शिकायतें जैसे ही क्षेत्र के अभियंताओं को मिलती हैं, उस पर तुरंत काम करना होगा।

वहीं, ट्रांसफार्मर कार्यशाला में पर्याप्त संख्या में सभी क्षमता के ट्रांसफार्मरों को तैयार रखने और उन्हें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लेसा के चारों जोन अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर में अलग-अलग कंट्रोल रूम खोल दिए हैं।

अमौसी जोन के मुख्य अभियंता ने क्या बताया?

अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कार्यकारी सहायक पंकज कुमार सेठ की ड्यूटी रहेगी। शाम चार बजे से रात 12 बजे तक अमित जोशी और रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक प्रदीप कुमार फोन कॉल उठाएंगे और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

मुख्य अभियंता राम के मुताबिक 9838107606, 6392445977 और 9450687228 है। वहीं जानकीपुर जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह, गोमती नगर जोन के मुुख्य अभियंता सुशील गर्ग, लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा, जिसमें तीन शिफ्ट में जिम्मेदारी ड्यूटी करेंगे। प्रतिदिन प्रत्येक शिफ्ट के लिए अलग-अलग टीम के अभियंताओं और कर्मियों की ड्यूटी लगाकर बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, गांव से शहर तक 24 घंटे रोशन रहेगा प्रदेश

अभियंताओं ने बताया कि प्रत्येक कंट्रोल रूम में अतिरिक्त रूप से गैंग (एक गैंग में तीन कर्मचारी होंगे) की तैनाती भी की गई, जो शिकायत पर तुरंत पहुंचकर बिजली संकट को दूर करेंगे। उधर, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल के मुताबिक दीपोत्सव पर बिजली आपूर्ति में व्यवधान आने पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी, जैसे वर्तमान में चल रही है।

जोन शिकायत कंट्रोल रूम नंबर
जोन का नाम कंट्रोल रूम नंबर
अमौसी 9450099905
लखनऊ मध्य 8004944663
जानकीपुरम 9415901287
गोमतीनगर 9415901289

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।