लखनऊ में सिर्फ 6.50 लाख रुपये में मिलेगा 1BHK फ्लैट, LDA की अदिति अपार्टमेंट योजना के लिए आज ही करें अप्लाई
एलडीए गांधी जयंती पर अदिति अपार्टमेंट के 1392 फ्लैटों के लिए पंजीकरण शुरू कर रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गांधी जयंती पर एलडीए 1392 फ्लैटों का पंजीकरण शुरू कर रहा है।
अदिति अपार्टमेंट में प्रधानमंत्री आवास व सस्ते 2BHK फ्लैट उपलब्ध।
पंजीकरण 2 अक्टूबर से 2 नवंबर तक, आवंटन लॉटरी द्वारा होगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री आवास व सस्ते आवासों का पंजीकरण शुरू करा रहा है। अनंत नगर योजना के पहले बहुमंजिला हाउसिंग प्रोजेक्ट अदिति अपार्टमेंट के 1392 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खुलेगा। वन बीएचके के 412 प्रधानमंत्री आवास व टू बीएचके के 980 सस्ते आवास उपलब्ध होंगे। पंजीकरण वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा।
फ्लैटों के लिए पंजीकरण दो अक्टूबर से दो नवंबर तक होगा, आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, योजना के आदर्श खंड में 18411 वर्गमीटर क्षेत्रफल के ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर अपार्टमेंट बनेगा। इसमें पांच टावर व 7500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क व ग्रीन बेल्ट होगा।
अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया, वन बीएचके का हर फ्लैट 38.25 वर्गमीटर क्षेत्रफल व कीमत आठ लाख 99 हजार 900 रुपये होगी। पीएम योजना के तहत स्वीकृत वन बीएचके भवन के लिए लाभार्थी को 6.50 लाख रुपये देने होंगे, शेष 2.50 लाख रुपये केंद्र व राज्य सरकार देगी।
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बैंक खाते को धोखाधड़ी घोषित करने से पहले देना होगा पूरा ब्योरा
टू बीएचके श्रेणी का हर फ्लैट 50.10 वर्गमीटर क्षेत्रफल व कीमत 34 लाख 82 हजार रुपये होगी। अपार्टमेंट में 545 चार व दो पहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा, वन बीएचके के फ्लैट में दो और टू बीएचके के फ्लैट में तीन बालकनी होंगी।
