यूपी में कहां-कहां उगाई गई आलू की नई प्रजाति 'कुफरी जमुनिया'? इसके सेवन से शरीर को हो सकते हैं कई फायदे
उत्तर प्रदेश के कौशांबी और मेरठ जिलों में नई बैंगनी आलू प्रजाति 'कुफरी जमुनिया' की बुआई की गई है। यह ICAR-CPRI द्वारा विकसित पोषक तत्वों से भरपूर किस्म है, जो विटामिन सी और एंथोसायनिन में उच्च है तथा 90 दिनों में तैयार होती है।
-1795245631112_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
कुफरी जमुनिया आलू की बुआई कौशांबी, मेरठ में।
यह बैंगनी रंग की पोषक तत्वों से भरपूर किस्म।
विटामिन सी, एंथोसायनिन से भरपूर, 90 दिन में तैयार।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आलू की अच्छी खासी पैदावार होती है। इस सीजन की आलू की बुआई भी लगभग हो चुकी है, कई किस्म की आलू की बुआई की जाती है। नई प्रजाति की कुफरी जमुनिया आलू की पैदावार भी चर्चाओं में रहती है, इसकी बुआई कौशांबी और मेरठ जिले में की गई है।
क्या है कुफरी जमुनिया आलू?
कुफरी जमुनिया आलू बैगनी कलर की होती है, इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR-CPRI) द्वारा विकसित किया गया है, इसे आधिकारिक रूप से 2024 में जारी किया गया है।
इसमें पादप प्रजनन के माध्यम से फसलों की पोषण सामग्री में सुधार किया जाता है, ताकि पर्याप्त मात्रा में कैलोरी का सेवन करने वाली आबादी में भी अदृश्य भूख (सूक्ष्म पोषक तत्त्वों की कमी) की समस्या का समाधान किया जा सके।
क्या है सेवन के फायदे?
कुफरी जमुनिया आलू में विटामिन सी, एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, लौह और जस्ता पाए जाते हैं। इसमें कुफरी नीलकंठ और कुफरी माणिक जैसी पूर्व में विकसित रंगीन आलू की किस्मों की तुलना में विटामिन सी, एंथोसायनिन और कैरोटीनॉयड का स्तर भी काफी ज्यादा होता है।
क्यों होता है बैंगनी रंग?
यह किस्म अपने आकर्षक बैंगनी रंग, भुरभुरी संरचना और सुखद स्वाद के लिये प्रसिद्ध है। इसका उपयोग पराठे, पूरियां, बेकरी उत्पाद और एंथोसायनिन-समृद्ध आलू का आटा बनाने में किया जा सकता है। इसका बैंगनी रंग एंथोसायनिन की उपस्थिति के कारण होता है।
यूपी में कहां-कहां हुई खेती?
हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ यूपी में भी इसकी खेती की जाती है, यूपी के कौशांबी जिले में इसकी खेती गई गई, जबकि मेरठ जिले में भी कुफरी जमुनिया आलू को उगाया गया, ये सिर्फ 90 दिनों में तैयार हो जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से बाजार में भी इसकी काफी ज्यादा मांग रहती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।