KMC भाषा विश्वविद्यालय: लेट फीस के साथ 20 नवंबर तक भरें सब्जेक्ट सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक बढ़ा दी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी।
विलंब शुल्क के साथ 20 नवंबर तक कर सकेंगे जमा।
विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर 2026 से होंगी शुरू।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को राहत देते हुए सेमेस्टर शुल्क जमा करने और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
अब तक 124 विद्यार्थियों ने सेमेस्टर शुल्क जमा नहीं किया है, जबकि 548 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म नहीं भरा है। ऐसे विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देते हुए कुलपति के निर्देश पर तिथि बढ़ाई गई है। नई व्यवस्था के तहत सेमेस्टर शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
वहीं, परीक्षा फार्म भरने के लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ 500 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा परिणाम तीन जनवरी 2027 तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्लाट के नाम पर ठगी, एमजी बिल्डर्स के खिलाफ दो और पीड़ित आए सामने; 17.20 लाख हड़पने का आरोप
प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले शुल्क जमा करने और परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। 20 नवंबर के बाद न तो शुल्क स्वीकार किया जाएगा और न ही परीक्षा फार्म भरने का अवसर मिलेगा। वि.