विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों को उड़ाने की धमकी, स्कूलों में पहुंचे मेल; साइबर सेल और ATS ने शुरू की जांच

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:13 PM (IST)

आतंकियों ने 8 से 27 नवंबर के बीच अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों में बम धमाकों की धमकी दी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आतंकियों ने अयोध्या, मथुरा, काशी मंदिरों में धमाकों की धमकी दी।

  2. खालिस्तान नेशनल आर्मी ने स्कूलों को ईमेल से संदेश भेजा।

  3. एटीएस और साइबर पुलिस ने जांच शुरू की, निगरानी बढ़ाई।

जागरण टीम, अयोध्या/लखनऊ। आतंकियों ने आठ से 27 नवंबर के बीच अयोध्या, मथुरा एवं काशी में बम धमाकों की धमकी दी है। खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से रामनगरी के आइसीएसई बोर्ड से संचालित परमा एकेडमी स्कूल की मेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है।

स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस को जांच सौंपी गई है। साइबर पुलिस भी ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

मेल में लोगों को आठ नवंबर को अयोध्या, मथुरा और काशी के मंदिरों में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है, जबकि आठ से 27 नवंबर के बीच धमाके करने का उल्लेख है। इस दौरान बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी भी दी गई है। परमा एकेडमी के अतिरिक्त अंबेडकरनगर के रेडियंट कालेज एवं नवदीप कालेज को भी यह मेल भेजा गया है।

धमकी भरा मेल आतंकी संगठन से जुड़े इंजीनियर गुरुनख सिंह, रौनक शाहवाला और डा. गुरुनिरवर सिंह खानरजादा की ओर से भेजे जाने का दावा किया गया है। मेल में आठ नवंबर को सुबह 9:11 से 11:11 बजे के बीच मंदिर में धमाका करने की चेतावनी दी गई है। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रमों को भी बम और आइईडी धमाकों से उड़ाने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, गांव से शहर तक 24 घंटे रोशन रहेगा प्रदेश

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि साइबर पुलिस से धमकी भरे ई-मेल की जांच कराई जा रही है और निगरानी बढ़ाई गई है। एटीएस धमकी की गंभीरता, ई-मेल के स्रोत और इसके पीछे किसी आतंकी नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।