KGMU के सांस्कृतिक कार्यक्रम में रमीज बनाता था निशाना, फेस्ट की आड़ में महिला डॉक्टरों से बढ़ाता था नजदीकियां
केजीएमयू के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'रेप्सोडी' का मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन (रमीज मलिक) इस आयोजन को महिला डॉक्टरों से नजदीकियां बढ़ाने का जरिया बनाता था।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
डॉ. रमीज रेप्सोडी को महिला डॉक्टरों से संबंध बनाने का जरिया बनाता था।
तैयारियों में मदद कर गैर-मुस्लिम महिला डॉक्टरों से नजदीकियां बढ़ाता था।
देर रात कार्यक्रमों के बहाने यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगे।
पुलक त्रिपाठी, लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम (रेप्सोडी) आरोपित मुख्य आरोपित रेजिडेंट डाक्टर रमीजुद्दीन (रमीज मलिक) के लिए महज सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि नई महिला डाक्टरों से नजदीकियां बढ़ाने का जरिया था।
वह इस आयोजन का इंतजार करता था। डेढ़ महीने पहले से शुरू होने वाली तैयारियों में मदद के बहाने वह गैर मुस्लिम महिला रेजिडेंट डाक्टरों से मेलजोल बढ़ाता, उनकी जरूरतें पूरी कराने से लेकर फंड और खरीदारी तक में सहयोग कर नजदीक आने का प्रयास करता। फिर आयोजन के दौरान देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों के बहाने उनके करीब आता और फिर गलत काम को अंजाम देता।
दिसंबर में होने वाले रेप्सोडी के दौरान डांस, सिंगिंग, पोएट्री, कवि सम्मेलन, थिएटर शो और फैशन शो समेत करीब 30 से 40 कार्यक्रम होते हैं। तीन से चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में दूसरे और तीसरे दिन डीजे नाइट जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। देर रात तक चलने वाले इन कार्यक्रमों में एमबीबीएस, बीडीएस, नर्सिंग के विद्यार्थी और रेजिडेंट डाक्टरों के साथ फैकल्टी सदस्य भी हिस्सा लेते हैं।
बनाए रखता था नजदीकियां
एक रेजीडेंट डाक्टर के अनुसार डा. रमीज आयोजन की तैयारियों के दौरान महिला डाक्टरों के साथ समन्वय बनाता था। उनकी जरूरतों को पूरा कराने से लेकर आयोजन के लिए फंड जुटाने और सामान की खरीदारी तक में मदद करता था। इस दौरान वह उनके साथ सहज संबंध बना लेता था। बाद में आयोजन के दौरान भी उनकी नजदीकियां बनाए रखता था।
सूत्रों के अनुसार, रमीज रेप्सोडी को नए संबंध बनाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करता था। आरोप है कि देर रात कार्यक्रमों के बाद कुछ महिला डाक्टरों को बाहर ले जाकर उनके साथ यौन शोषण और दुष्कर्म की घटनाएं भी की गईं। रेप्सोडी के आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से विद्यार्थियों की होती है। इसके लिए फंड कलेक्शन से लेकर वित्तीय प्रबंधन तक विद्यार्थी ही संभालते हैं।
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती, लेसा के चारों जोन में बने कंट्रोल रूम; 3 शिफ्टों में तैनात रहेंगे इंजीनियर
आयोजन की तैयारियां करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हो जाती हैं। इसमें पेपर डांस, सेल्फी बूथ मेकिंग प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। आरोप है बीते वर्ष भी इस कार्यक्रम के दौरान आरोपित डा.रमीज और साथियों ने कई महिला रेजिडेंट डाक्टर के साथ दुष्कर्म किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।