विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KGMU मतांतरण मामला: मां-बाप ने नशे की दवा खिलवाकर रमीज से कराया महिला डॉक्टर का दुष्कर्म

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:34 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 06:52 AM (IST)

पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, केजीएमयू मतांतरण मामले में मुख्य आरोपी डॉ. रमीज और उसके माता-पिता पर गैर-मुस्लिम महिला डॉक्टरों को बहला-फुसलाकर फंसाने का आरोप है।

News Article Hero Image

अवनीश मिश्र, लखनऊ। केजीएमयू मतांतरण मामले का मुख्य आरोपित डा. रमीजुद्दीन उर्फ रमीज और उसके मां-बाप गैर मुस्लिम महिला डाक्टरों का ब्रेनवाश करके फंसाते थे। अश्लील वीडियो और तस्वीर बनाकर मतांतरण कराते थे, फिर यातनाएं देते थे।

उसके मां-बाप ने एक महिला डाक्टर को नशे की दवाई खिलवाकर बेटे डा. रमीज से दुष्कर्म करवाया था। दो महिला डाक्टरों का जबरन गर्भपात कराया था। पुलिस के आरोप पत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें सामने आई हैं।

सभी धर्मों का सम्मान करने का करते थे ढोंग

आरोप पत्र के अनुसार, केजीएमयू की एक महिला डाक्टर ने 13 दिसंबर 2025 को डा. रमीज के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन गर्भपात, धमकी और मतांतरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले साक्ष्य मिले। पता चला कि डा. रमीज, उसके पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा अन्य लोगों के साथ मिलकर गैर मुस्लिम महिला डाक्टरों का मतांतरण कराते हैं।

तीनों शुरू में महिला डाक्टरों से खुद को धर्म निरपेक्ष बताते हुए सभी धर्मों का सम्मान करने की बात करते हैं। सभी धर्मों का त्योहार मनाते हैं। इस तरह से उनका ब्रेनवाश करके फंसाते हैं। उसके बाद शादी का झांसा देकर डा. रमीज उनका यौन शोषण करता था।

उनका अश्लील वीडियो और फोटो लेकर सुरक्षित करते हैं। उन वीडियो और तस्वीरों को महिला डाक्टरों की सहेलियों और स्वजन को भेजता था। उनके पर्स में चुपके से नशे की सामाग्री व आपत्तिजनक सामान रख देता था।

इसके जरिए सहेलियों और स्वजन से अलग कर देते हैं। इसके बाद मजबूर होकर महिला डाक्टर उनके पास आती है, तो निकाह से पहले मतांतरण का दबाव बनाते हैं। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में सलीमुद्दीन, खतीजा और निकाह में गवाही देने वाले शारिक खान का नाम भी शामिल किया।

एक अन्य पीड़िता भी सामने आई

आरोप पत्र के अनुसार, डा. रमीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद एक अन्य महिला डाक्टर भी सामने आई। उसने बयान दिया कि आगरा मेडिकल कालेज में पढ़ाई के दौरान डा. रमीज ने उसे फंसाया। उसके मां-बाप ने ब्रेनवाश किया। उसके बाद डा. रमीज से नशे की दवाई खिलवाकर दुष्कर्म कराया।

अश्लील तस्वीर व फोटो मां-बाप को भेजकर धमकाया। उसके बाद जबरन मतांतरण कराकर निकाहनामा पर हस्ताक्षर कराया। इसके बाद उसे होली का त्योहार मनाने से रोका और यातनाएं शुरू हो गईं। डा. रमीज का पिता शराब की बोतलें फेंक मारने लगा। मां गर्म प्रेस से जलाने लगी। आरोपितों से मिले लैपटाप और मोबाइल में भी इन सभी तथ्यों के साक्ष्य मिले हैं।

इतनी ज्यादा यातनाएं कि आत्महत्या की कोशिश की

आरोप पत्र के अनुसार, दोनों पीड़ित महिला डाक्टर गर्भवती हो गई थीं। उनका जबरन गर्भपात कराया गया था। दोनों को इतनी ज्यादा यातनाएं दी गई थीं कि उन्होंने आत्महत्या के बारे में सोच लिया था। केजीएमयू वाली पीड़ित महिला डाक्टर ने अवसाद में आकर ढेर सारी दवाई खा ली थी।

यह भी पढ़ें- 250 करोड़ से होगा लखनऊ में विकास, रामायण की थीम पर बनेगा लक्ष्मण पार्क; सड़क निर्माण के लिए भी बजट पास

उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं, दूसरी पीड़ित महिला डाक्टर ने सुसाइड नोट लिख लिया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।