विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब अभेद्य होगी काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा, केंद्रीय बलों को मुफ्त मिलेगी 44 करोड़ की 4.19 एकड़ जमीन

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:39 PM (IST)

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा मजबूत करने के लिए वाराणसी में केंद्रीय सशस्त्र बलों की स्थायी तैनाती की तैयारी है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा होगी और मजबूत।

  2. केंद्रीय सशस्त्र बलों की स्थायी तैनाती की तैयारी।

  3. गृह मंत्रालय को 4.19 एकड़ जमीन मुफ्त पट्टे पर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए वाराणसी में केंद्रीय सशस्त्र बलों की स्थायी तैनाती की तैयारी है। इसके लिए वाराणसी के किला कोहना और सरैताबाद गांव में राजस्व विभाग की 4.19 एकड़ जमीन गृह मंत्रालय को मुफ्त पट्टे पर देने का निर्णय कैबिनेट ने किया है। जमीन का बाजार मूल्य करीब 44 करोड़ रुपये है।

जमीन 30-30 साल के पट्टे के नवीनीकरण के साथ अधिकतम 90 साल के लिए दी जाएगी। जमीन का इस्तेमाल केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया जा सकेगा। इसे किसी दूसरे काम में नहीं लगाया जा सकेगा और न ही किसी अन्य को हस्तांतरित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे मोबाइल और लैपटॉप के चिप, यीडा की सेमीकंडक्टर यूनिट को 145.71 करोड़ देगी योगी सरकार

जमीन का मालिकाना हक उत्तर प्रदेश सरकार के पास ही रहेगा। पट्टा देने की प्रक्रिया न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। जिलाधिकारी वाराणसी राज्यपाल की ओर से पट्टा संबंधी दस्तावेज तैयार कराएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।