लखनऊ में करवा चौथ पर बादलों के बीच सिर्फ 10 सेकेंड के लिए उगा चांद, सुहागिनों ने की व्रत और पूजा
करवा चौथ पर सरोजनीनगर में बादलों के कारण चांद देर से दिखा, जिससे सुहागिनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। रात ...और पढ़ें

मोती नगर में करवा चौथ पर पूजा करतीं महिलाएं।
HighLights
करवा चौथ पर चांद देखने को लंबा इंतजार।
बादलों के कारण 8:55 बजे 10 सेकेंड दिखा चांद।
झलक मिलते ही महिलाओं ने की पूजा-अर्चना।
संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। (आशीष कुमार सिंह)। करवा चौथ पर गुरुवार रात चंद्र दर्शन के लिए सुहागिन महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद काफी देर तक दिखाई नहीं दिया। महिलाएं घरों की छतों और खुले स्थानों पर खड़े होकर चंद्रमा के निकलने की प्रतीक्षा करती रहीं। रात करीब 8:55 बजे बादलों की ओट से चांद महज 10 सेकेंड के लिए दिखाई दिया। इसकी झलक मिलते ही महिलाओं ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
करवा चौथ पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा था। शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया और चंद्र दर्शन का इंतजार करने लगीं। बादलों के कारण चांद स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उनकी प्रतीक्षा बढ़ती रही।
यह भी पढ़ें- इटावा में करवाचौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, चांद के दर्शन कर पति की लंबी उम्र मांगी
चांद की झलक मिलते ही महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और पति के दर्शन किए। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। सरोजनीनगर और आसपास के क्षेत्रों में करवा चौथ को लेकर दिनभर उत्साह रहा। चंद्र दर्शन में देरी के बावजूद झलक मिलते ही महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा संपन्न की।
