विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुवार को लखनऊ में भाजपा के संविधान गौरव दिवस में जुटेंगे 500 प्रबुद्धजन, ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:35 PM (GMT+05:30)

गुरुवार को लखनऊ में भाजपा संविधान गौरव दिवस मनाएगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि होंगे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)

ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लखनऊ में भाजपा मनाएगी संविधान गौरव दिवस।

  2. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि।

  3. 500 प्रबुद्धजन संवाद में होंगे शामिल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा संविधान गौरव दिवस के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर तीन बजे भागीदारी भवन में प्रबुद्ध जन संवाद, संविधान पर आधारित झांकी एवं कलात्मक प्रस्तुति, संविधान प्रदर्शनी, साहित्य वितरण एवं संविधान पुस्तक भेंट एवं लेख प्रकाशन एवं सोशल मीडिया पर प्रसार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादितत्य सिंधिया मुख्य अतिथि होंगे। मंत्री असीम अरुण भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम संयोजक दिलीप पटेल ने बताया कि प्रबुद्ध जन संवाद में डॉक्टर, सीए, शिक्षक, व्यवसायी एवं अन्य वर्ग के पांच सौ लोग शामिल होंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन होगा, वहीं एक टेबल पर पुस्तक रखकर संविधान नमन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

बाबा साहेब की जीवनी एवं संविधान से जुड़ी दो हजार पुस्तिकाओं का वितरण होगा। संविधान की 30 पुस्तिकाएं मंचासीन लोगों को भेंट की जाएंगी। वहीं, सभी लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य अपने क्षेत्रों के किसी शिक्षण संस्थान में 26 से 29 नवंबर के बीच एक संगोष्ठी आयोजित करेंगे।

सभी जिला कार्यालयों पर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम होगा। जनप्रतिनिधि इंटरनेट मीडिया पर फोटो अपलोड करेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी शिक्षक भर्ती में बिना TET अभ्यर्थियों को मौका देने पर उठे सवाल, अनुच्छेद 14 के उल्लंघन का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।