विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हर बात में दखलअंदाजी की वजह से बदला रास्ता...'; सपा से गठबंधन टूटने पर बोले जयंत चौधरी

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:00 AM (IST)

जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने का कारण बताया, कहा कि सपा की हर बात में दखलअंदाजी से उन्हें दूसरा रास्ता चुनना पड़ा।

जयंत चौधरी

जयंत चौधरी

HighLights

  1. सपा की दखलअंदाजी गठबंधन टूटने का मुख्य कारण बनी।

  2. संगठन हित और उद्देश्यों को रिश्तों से अधिक प्राथमिकता दी।

  3. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना भाजपा गठबंधन का आधार।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन टूटने का मुद्दा एक बार से फिर चर्चाओं में है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अलग होने की वजह बताते हुए कहा कि सपा हर बात में दखलअंदाजी करती थी। जिससे उपजी परिस्थितियों में उन्होंने दूसरा रास्ता तलाशा।

एक मीडिया हाऊस के कार्यक्रम में जयंत ने कहा कि राजनीति में रिश्तों से ज्यादा संगठन के हित और उद्देश्यों को प्राथमिकता देनी पड़ती है। सवाल रिश्ते और दोस्ती का नहीं, बल्कि उद्देश्य का होता है। सपा के साथ गठबंधन में रहते हुए हर चीज के चयन पर दखलंदाजी की वजह से ही उन्होंने रास्ते बदले।

उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का उल्लेख भी किया। कहा चौधरी चरण सिंह इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान के हकदार थे।

भारत सरकार ने उन्हें सम्मान दिया, ऐसे में भाजपा के साथ हाथ मिलाने पर किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए। अखिलेश से रिश्तों में तल्खी के सवाल पर जयंत ने कहा कि दोनों आज भी मुस्कुराकर मिलते हैं।

हालांकि कुछ बातें बंद दरवाजों में ही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सहमति-असहमति और मुश्किलें हर रिश्ते में आती हैं। लोकतंत्र में किसी एक फैसले से रिश्ते हमेशा के लिए खराब नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट डेढ़ घंटे तक रहा 'अनुपलब्ध', समर्थकों में मची खलबली



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।