वर्ल्ड स्किल्स में देश का गौरव बढ़ाने वाले कैफ खान से मिले जयंत चौधरी, उनके 110 साल के दादाजी से भी की मुलाकात
केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में मेडेलियन जीतने वाले लखनऊ के कैफ खान से मुलाकात की। उन्होंने कैफ के 110 वर्षीय दादाजी और परिवार से भी भेंट की।
-1795280719106_m.webp)
कैफ के दादा से बात करते केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी। फोटो - सूचना विभाग
HighLights
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कैफ खान से मुलाकात की।
कैफ ने वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में मेडल जीता।
कौशल विकास से युवा अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकते हैं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडेलियन फार एक्सीलेंस हासिल करने वाले लखनऊ के कैफ खान से केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने ने कैफ के 110 वर्षीय दादाजी और परिवार के अन्य सदस्यों से भी आत्मीय भेंट की। कहा कि इंडिया स्किल्स से शुरू हुआ कैफ का सफर आज वैश्विक मंच तक पहुंचा है।
उनकी उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कौशल, मेहनत और लगन के दम पर भारतीय युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैफ की सफलता देश के दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से युवा न केवल अपने लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं, बल्कि देश का मान भी बढ़ा सकते हैं।
आइटीआइ करियर को नई दिशा देने का एक बेहतरीन माध्यम
डाटा एंट्री आपरेटर ट्रेड में आल इंडिया टापर जम्मू-कश्मीर की ताबिश शौकत ने बताया कि मेरे लिए बहुत ही खुशी और गर्व का पल है। आइटीआइ को कभी भी कम नहीं समझना चाहिए। आइटीआइ सिर्फ एक कोर्स नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल सीखने और अपने करियर को एक नई दिशा देने का एक बेहतरीन माध्यम है।
आज भी कई युवा आइटीआइ कोर्स को लेकर गलत धारणाएं रखते हैं, जबकि इन कोर्सों के जरिए भी करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलते हैं। मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि आइटीआइ की पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरुआती वेतन भले ही कम हो, लेकिन कहीं से अपने करियर की शुरुआत करना जरूरी है।
अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, जहां से युवा अनुभव हासिल करके अपने कौशल और करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।