विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड, ई-टिकट पर TDR की भी जरूरत नहीं

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 07:43 AM (IST)

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के कारण दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे बोर्ड ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जंतर-मंतर प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द की गईं।

  2. यात्रियों को रद्द टिकटों का पूरा भुगतान वापस मिलेगा।

  3. ई-टिकट पर टीडीआर दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होगी।

जागरण टीम, लखनऊ। जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निरस्त करने के निर्णय से खड़ी हुई परेशानी के बीच रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को उनके टिकट के भुगतान का पूरा रिफंड किए जाने का आदेश जारी किया है।

ई-टिकट पर भी कोई टीडीआर दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। उत्तर-मध्य रेल जोन से चलने-गुजरने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस समेत 70 से अधिक ट्रेनें रद की गई हैं तो उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित आधा दर्जन ट्रेनें और पूर्वोत्तर रेलवे से सात ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशनों से ही निरस्त किया गया। अचानक लिए गए इस फैसले से लाखों यात्रियों पर प्रभाव पड़ा है।

कोई टीडीआर दाखिल नहीं करना होगा

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के अनुसार, दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से भारी ट्रैफिक जाम और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पूरा रिफंड देने का आदेश जारी किया है।

ऑनलाइन ई-टिकट पर यात्रियों को कोई टीडीआर दाखिल नहीं करना होगा। पूरा किराया तीन से पांच कार्यदिवसों में स्वतः मूल बैंक खाते में आ जाएगा। आरक्षण खिड़की से खरीदे गए टिकटों को निर्धारित समयावधि में किसी भी पीआरएस काउंटर पर सरेंडर कर पूरा नकद रिफंड मिलेगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में मुफ्त राशन के लिए नया मोबाइल खरीदने की जरूरत नहीं, फिंगर प्रिंट मैच ना होने पर उसी दिन मिलेगी ये सुविधा