विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजा भैया की पार्टी ने दिव्या मित्तल के IAS से इस्तीफा के कदम को सराहा, राजनीति में आने के फैसले का स्वागत

Published: Wed, 30 Sep 2026 02:20 PM (IST)

Divya Mittal: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता ने पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के साथ सोशल मीडिया ...और पढ़ें

दिव्या मित्तल का पोस्टर जारी कर उनका उत्साहवर्धन

दिव्या मित्तल का पोस्टर जारी कर उनका उत्साहवर्धन

HighLights

  1. जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह से साथ जारी किया दिव्या मित्तल का पोस्टर

  2. डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर साझा किया एक पोस्टर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा करने वाली दिव्या मित्तल को योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री अनिल राजभर और ओम प्रकाश राजभर हतोत्साहित कर रहे हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता ने पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के साथ सोशल मीडिया पर दिव्या मित्तल का पोस्टर जारी कर उनका उत्साहवर्धन किया है।

दिव्या मित्तल के साथ जारी हुए एक पोस्टर ने उत्तर प्रदेश का सियासी तपिश को बढ़ा दिया है। दिव्या मित्तल के साथ इस पोस्टर में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं। दरअसल राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है।

प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में आने का ऐलान करने वालीं दिव्या मित्तल की कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीर सामने आने के बाद दिव्या मित्तल के अगले राजनीतिक कदम को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, दिव्या मित्तल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी।

यूपी में राजनीति का एक नया अध्याय

इस पोस्टर में दिव्या मित्तल, राजा भैया के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने लिखा है कि क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने आगे लिखा- राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत? इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।

राजा भैया और दिव्या मित्तल के साथ आने की चर्चाएं शुरू 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के इस पोस्टर से राजा भैया और दिव्या मित्तल के साथ आने की चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि पोस्टर के साथ लिखे गए कैप्शन में इस साथ की सिर्फ संभावना जताई गई है। दूसरी ओर दिव्या मित्तल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी।

कई दलों में खलबली मची

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है…, ‍उससे कई दलों में खलबली मची है। बीते दिनों IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने भी राजनीति में आने की घोषणा कर सियासी रंग जमा दिया है।

दिव्या मित्तल की गिनती यूपी की तेजतर्रार IAS अधिकारियों में होती है। IIT, IIM से पढ़ाई के बाद IAS बनी दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक करियर में कई ऐसे काम किए, जिसके लिए लोगों ने उनकी खूब सराहना की। बीते दिनों जब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया तो कई तरह चर्चाएं शुरू हुई, हालांकि उन्होंने खुद साफ किया अब राजनीति ही उनका आगे का रास्ता होगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल की नई सियासी राह, समर्थन में आए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर; कही ये बात

यह भी पढ़ें- IAS अफसर का पद छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल ने तय किया आगे क्या करना है, इस दिन खोलेंगी सस्पेंस