वनवास खत्म: 8 साल बाद वर्दी में लौटे यूपी के सीनियर IPS अधिकारी जसवीर सिंह, 2019 में इस वजह से हुए थे सस्पेंड
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह की लगभग आठ साल बाद उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में वापसी हुई है। उन्हें एडीजी ...और पढ़ें

वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी जसवीर सिंह। फोटो: फेसबुक
HighLights
वरिष्ठ आईपीएस जसवीर सिंह की 8 साल बाद सेवा में वापसी।
पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाने व अनुपस्थिति पर निलंबित थे।
फिलहाल एडीजी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध, नियमित जिम्मेदारी प्रतीक्षित।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी जसवीर सिंह की करीब आठ साल बाद सेवा में वापसी हुई है। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह 14 फरवरी 2019 से निलंबित चल रहे थे। अब उनकी बहाली के साथ ही विभाग में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। 16 नवंबर को उन्हें नई तैनाती दी गई है। हालांकि, उन्हें एडीजी पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में संबद्ध करते हुए फिलहाल प्रतीक्षा में रखा गया है।
आइपीएस जसवीर सिंह मीडिया इंटरव्यू में पुलिस एनकाउंटर को सामान्य प्रक्रिया बनाए जाने पर भी सवाल उठाए थे। साथ ही राजनीतिक दबाव और पुलिस अधिकारियों की स्वतंत्रता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। शासन ने इसे सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन माना था। साथ बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के आरोप में फरवरी 2019 में निलंबित किया गया था।
सौंपी गई नियमित जिम्मेदारी
जसवीर सिंह एडीजी रैंक के अधिकारी हैं। उनका निलंबन करीब सात वर्ष नौ महीने तक चला। इस दौरान उनके सेवा संबंधी मामले को लेकर कई बार पुलिस महकमे में चर्चा होती रही। इतने लंबे समय तक निलंबित रहने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में उनका मामला प्रमुख रहा। अब बहाली के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, लेकिन अभी उन्हें कोई नियमित जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
16 नवंबर को हुए तबादला/तैनाती आदेश के बाद उन्हें एडीजी पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है। इसका मतलब है कि उनकी सेवा में वापसी हो गई है, लेकिन अगली जिम्मेदारी तय होने तक वह मुख्यालय में संबद्ध रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली के बाद तत्काल किसी पद पर तैनाती न होने की स्थिति में उन्हें प्रतीक्षा में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें- डलमऊ मेले को लेकर तैयारियों तेज: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए UP रोडवेज ने कसी कमर, 54 बसों का रूट चार्ट जारी
जसवीर सिंह की बहाली पुलिस विभाग में लंबे समय से चल रहे उनके निलंबन प्रकरण का महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। करीब आठ साल तक विभागीय कार्रवाई और निलंबन की स्थिति में रहने के बाद उनकी वापसी हुई है।