विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाप से बुलेट तक का सफर: यूपी में अब तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में तय होगी 'भविष्य की रेल' की रूपरेखा

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:55 PM (IST)

लखनऊ में आरडीएसओ द्वारा 26 से 28 नवंबर तक 'इनोरेल इंडिया' प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसमें एआई, हाइड्रोजन ट्रेन, स्मार्ट रोलिंग स्टॉक और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों सहित भविष्य की रेल तकनीकों पर चर्चा होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आरडीएसओ स्टेडियम में 26 से 28 नवंबर तक प्रदर्शनी।

  2. एआई, हाइड्रोजन ट्रेन जैसी भविष्य की तकनीकों पर चर्चा।

  3. रेलवे में आधुनिक तकनीक और नवाचार पर सेमिनार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भाप के इंजन से लेकर बुलेट ट्रेन तक का सफर तय करने के करीब पहुंच गए रेलवे भविष्य की तकनीक का आधार तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में तैयार करेगा। एआइ आधारित ट्रेन आपरेशन, हाइड्रोजन ट्रेनों के विकास, वैकल्पिक ईंधन, ऊर्जा कुशल लोकोमोटिव और स्मार्ट शहरों के लिए शहरी परिवहन जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) स्टेडियम में 26 से 28 नवंबर रेलवे में आधुनिक तकनीक और नवाचार पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार व इनोरेल इंडिया प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। गुरुवार को पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद कई देशों से आए प्रतिनिधि इनोरेल इंडिया प्रदर्शनी’ का भ्रमण करेंगे।

दूसरे दिन शुक्रवार को दो प्रमुख तकनीकी सत्र होंगे। अगली पीढ़ी के स्मार्ट रोलिंग स्टाक के विकास पर आयोजित सेमिनार में भावी तकनीक पर चर्चा होगी। इसी तरह रेलवे वैल्यू चेन में उभरते अवसर विषय पर रेलवे संपत्तियों के डिजिटल परिवर्तन, हाइस्पीड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरंग निर्माण की चुनौतियों, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, कवच, टक्कररोधी तकनीक और कम्युनिकेशन आधारित ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी ) जैसे आधुनिक पहलुओं पर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा, CISF-रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा; पहुंचीं जांच एजेंसियां

शनिवार को रेलवे प्रणाली में साफ्टवेयर और सेंसर आधारित कंडीशन मानिटरिंग एवं प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस सत्र के दौरान रेलवे के रखरखाव में इंटरनेट आफ थिंग्स , डिजिटल तकनीक, रिमोट मानिटरिंग, डायग्नोस्टिक्स और वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम प्रथाओं पर विमर्श होगा। तीनों दिन सत्रों के समापन पर प्रश्नोत्तर त्र और प्रदर्शनी भ्रमण होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।