विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्यौहारों पर यात्रियों को राहत देने के प्रयास, भारतीय रेलवे ने अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल ट्रेन को दिया विस्तार

Published: Mon, 21 Sep 2026 07:17 PM (IST)

Indian Railways Special Trains: दीपावली के समय गुजरात सहित कई राज्यों से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। ...और पढ़ें

उधना स्पेशल ट्रेन को विस्तार

उधना स्पेशल ट्रेन को विस्तार

HighLights

  1. अक्टूबर और नवंबर माह तक चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

  2. स्पेशल ट्रेनों का संचालन 28 अगस्त को हो गया था बंद

जागरण संवाददाता, लखनऊ : रेलवे ने दीपावली पर्व पर प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन करने गुजरात से आने वाले यात्रियों के लिए उधना स्पेशल ट्रेन को विस्तार दे दिया है। इस ट्रेन का संचालन अब अक्टूबर और नवंबर माह में किया जाएगा।

अयोध्या कैंट से उधना के लिए रेलवे ने दो अलग-अलग नंबरों के साथ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। इन ट्रेनों का संचालन 28 अगस्त को बंद हो गया था। दीपावली के समय गुजरात सहित कई राज्यों से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। रेलवे ने इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के विस्तार का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा था। भारतीय रेलवे उधना जंक्शन (सूरत) से बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों के लिए दानापुर, मधुबनी और छपरा जाने वाले यात्रियों के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है।

बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन 09093 स्पेशल उधना से 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह ट्रेन 09097 स्पेशल उधना से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

इसी तरह अयोध्या कैंट से ट्रेन नंबर 09094 स्पेशल 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 09098 स्पेशल सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी। अयोध्या कैंट से यह ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चलकर लखनऊ से शाम 4:25 बजे होते हुए उधना अगले दिन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, कानपुर, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच स्टेशनों पर होगा। उधना से स्पेशल ट्रेन सुबह 6:45 बजे चलकर लखनऊ से अगले दिन सुबह 9:05 बजे होते हुए अयोध्या कैंट 11:30 बजे पहुंचेगी।
भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन (दिवाली और छठ) को देखते हुए उधना-हसनपुर स्पेशल विशेष ट्रेन संचालित कर रहा है। उधना - अयोध्या कैंट स्पेशल (09093/09094)
उधना से संचालन: 06 अक्टूबर से 13/24 नवंबर तक (प्रत्येक मंगलवार/शुक्रवार) सुबह 07:25 बजे। यह ट्रेन वडोदरा और झांसी के रास्ते अयोध्या कैंट पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा में कटी OHE लाइन में मालगाड़ी पहुंचने से मचा हड़कंप, आधे घंटे तक थमी रहीं कई ट्रेनें

यह भी पढ़ें- 'यहीं बैठूंगा, जो करना है कर लो...' ट्रेन में दिखाए कोई ऐसी दादागिरी, तो 4 तरीकों से ले सकते हैं रेलवे की मदद