विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad In UP: महोबा में अफसार ने राहुल बन किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, जिंदा जलाने की धमकी

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 14 Sep 2023 10:20 AM (GMT+05:30)

Love Jihad In UP उत्‍तर प्रदेश में ल‍व ज‍िहाद के ख‍िलाफ सख्‍त कानून बनने के बाद भी मामले थमने का ...और पढ़ें

Love Jihad In UP: यूपी के महोबा में सामने आया लव ज‍िहाद का मामला
Love Jihad In UP: यूपी के महोबा में सामने आया लव ज‍िहाद का मामला

HighLights

  1. ह‍िन्‍दू क‍िशोरी को प्रेम‍जाल में फंसाने के ल‍िए अफसार बन गया राहुल
  2. पिता ने आरोपित के खिलाफ दर्ज कराया एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म का मुकदमा
  3. वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कर रहा था चार साल से शारीरिक शोषण

महोबा, जागरण संवाददाता। मुस्लिम युवक अफसार ने राहुल बनकर 16 वर्षीय हिंदू किशोरी से पहले दोस्ती की और बाद में प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और उसको प्रसारित करने की धमकी देकर चार वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपित ने इनकार करके उसे जिंदा जलाने की धमकी दी।

अफसार राईन ने राहुल नाम बताकर की थी दोस्‍ती

दस दिन पहले उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो पिता ने आरोपित के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने डीएम को पत्र भेजकर आरोपित का घर ढहाने की मांग की है। चरखारी कस्बे की निवासी किशोरी की चार वर्ष पहले अमरगंज मुहल्ले में रहने वाले 22 वर्षीय अफसार राईन से पहचान हुई तब उसने अपना नाम राहुल बताया था।

क‍िशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध और अश्‍लील वीड‍ियो

प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपित ने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर वह किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। पिता ने बताया कि वर्तमान में बेटी की उम्र 20 वर्ष है। बालिग होने पर बेटी ने शादी के लिए कहा तो आरोपित ने इन्कार करते हुए धमकी दी। दस दिन पहले बेटी को एक अन्य युवती से पता चला कि राहुल का असली नाम अफसार राईन है।

हिजाब पहनने का बनाता था दबाव

किशोरी के मिलने से विरोध करने पर आरोपित ने जिंदा जलाने और दुष्कर्म का वीडियो प्रचलित करने की धमकी दी। पीड़िता के पिता उसे लेकर चरखारी विधायक के पास पहुंचे। किशोरी ने आपबीती सुनाई तो विधायक ने उनको थाने भेजा। थाना प्रभारी गणेश प्रसाद ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश के लिए टीम लगाई गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, विधायक ने डीएम को पत्र लिखा है कि आरोपित ने प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी का शारीरिक शोषण किया, जब वह बालिग हुई तो हिजाब पहनने का दबाव बनाया। इसी तरह कुलपहाड़ में युवती के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 15 दिन पहले भी बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था। इन आरोपितों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए।