विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: फिर से यूपी में बिगड़ेगा मौसम! 25 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, बारिश का अलर्ट

Published: Sat, 28 Mar 2026 07:15 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में नए विक्षोभ के कारण शुक्रवार को मौसम बदला, लखनऊ सहित 38 जिलों में बूंदाबांदी हुई। हवा की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। राजधानी समेत अवध क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में सुबह से बादल छाए और करीब साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसका असर पश्चिमी इलाकों के साथ प्रदेश के 38 जिलों में रहा। गरज-चमक, बूंदाबांदी और कई जिलों में हल्की बारिश हुई।

इस दौरान करीब 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से लखनऊ में दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को लखनऊ और आसपास साफ रहेगा आसमान, रविवार से बदलेगा मौसम

हालांकि, एक सप्ताह बाद रात के पारे में 4.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ और आसपास आसमान साफ रहेगा, लेकिन रविवार से फिर करवट लेगा और अगले चार दिन यानि एक अप्रैल तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। इसका असर राज्य के 50 से अधिक जिलों में दिखेगा।

25 जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान

इस दौरान तराई और पूर्वी यूपी के 25 जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा के चलने की आशंका है। ऐसे में दिन और रात के पारा भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है।

इन जिलों में कल मेघगर्जन व बिजली गिरने की संभावना

अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी व आसपास के इलाकों में।

यह भी पढ़ें- कभी सर्दी तो कभी गर्मी... दिल्ली-NCR के मौसम को ये क्या हुआ? IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बदलेगा मौसम: अगले 48 घंटे आंशिक बादल और हल्की बारिश का है अनुमान