Move to Jagran APP

पत्‍नी ने मछली-मुर्गा बनाने से क‍िया इंकार, नशेड़ी पत‍ि ने दी ये खौफनाक सजा Raebareli news

रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाल त्रिवेदी मजरे शेखापुर गांव का मामला। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:26 AM (IST)
पत्‍नी ने मछली-मुर्गा बनाने से क‍िया इंकार, नशेड़ी पत‍ि ने दी ये खौफनाक सजा Raebareli news
पत्‍नी ने मछली-मुर्गा बनाने से क‍िया इंकार, नशेड़ी पत‍ि ने दी ये खौफनाक सजा Raebareli news

रायबरेली, जेएनएन। सतांव के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक नशेड़ी ने डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच विवाद सिर्फ खाना बनाने को लेकर हुआ था। इसी में वारदात को अंजाम दिया गया। दूसरे दिन सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

घटना पूरे लाल त्रिवेदी गांव की है। गांव का रहने वाला दिनेश पासवान बुधवार की रात मछली और मुर्गे का मांस लेकर आया था। वह नशे में धुत था। घर में उसने अपनी पत्नी राम दुलारी (45) से दोनों तरह के मांस को पकाने की बात कही। इसी में दोनों के बीच विवाद हुआ। इसमें दिनेश ने अपनी पत्नी की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई।  पत्नी को पीटने के बाद वह घर से चला गया। सुबह पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो वहां राम दुलारी की लाश मिली। इसके बाद सूचना उसके मायके में दी गई। मायके वाले आए और पुलिस को बताया। पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की। फिर खोजबीन के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

रातभर रहा बेसुध, सुबह नशा उतरा तो उड़े होश
बताते हैं कि रात में नशे के कारण दिनेश बेसुध होकर गांव के बाहर पड़ा रहा। लेकिन सुबह जब नशा उतरा तो वह सीधे घर की तरफ भागा। वहां पहुंचा तो पत्नी का शव देख उसके होश उड़ गए। फिर वह वहां से भाग निकला। मगर, तब तक इसकी भनक ग्रामीणों को लग चुकी थी और लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

मृतका के भाई ने लिखाई एफआइआर
थानाध्यक्ष राकेश कुमार स‍िंह ने बताया कि मृतका के भाई अवधेश ने हत्या की एफआइआर लिखाई है। उसका आरोप है कि उसका बहनोई नशे का आदी था। आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था। उसने जानबूझ कर बहन को हत्या कर दी गई।

यह भी पढें : मिलावट का भंडाफोड़ करेगा बच्चों का ‘Magic Box’, घर बैठे भी हो सकेगी जांच

यह भी पढें : अब जवानों की फोटो लगाकर हो रही जालसाजी, Cyber ठगों ने की सेना में सेंधमारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.