विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथरस हादसा: अखिलेश यादव ने सरकार को बताया फेल, सीएम योगी को कहा- जो कपड़े वह पहनते हैं…

Published: Wed, 10 Jul 2024 08:04 PM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इटावा के सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ...और पढ़ें

हाथरस हादसे में भाजपा सरकार फेल : अखिलेश।
हाथरस हादसे में भाजपा सरकार फेल : अखिलेश।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने लगाया आरोप- हर नौकरी में भाजपा ने घोटाला किया है
  2. कृषि मंत्री के बयान पर बोले- आटा, दाल, सरसों का तेल सब कुछ महंगा

जागरण संवाददाता, इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस हादसे में भाजपा सरकार फेल हुई है। यहां पर प्रशासन की व्यवस्था नहीं थी। सरकार ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तो की है और यह माना भी है कि जो व्यवस्था होनी चाहिए थी वह व्यवस्था नहीं हुई थी। 

अखिलेश यादव सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि चुनाव में जो महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए गए थे वह आज भी बरकरार हैं। उत्तर प्रदेश को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही गई थी। पूरे प्रदेश में जलभराव के हालात हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बेकार हो गई हैं, लोग अभी भी बेरोजगार घूम रहे हैं।

जमीनी हकीकत से सरकार कोसों दूर

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के 100 रुपये किलो दाल बिकने के बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग जमीनी हकीकत से सरकार कोसों दूर हैं। यह लोग झूठ के दम पर सरकार चलाना चाहते हैं। अपने लोगों को मुनाफा कमाने का मौका दिया जा रहा है। भाजपा के लोग जनता का मजाक उड़ाते हैं। 

उन्होंने कहा कि आटा, दाल, सरसों का तेल सब कुछ महंगा है। तेल रूस द्वारा सस्ता दिया जा रहा है फिर भी देश में डीजल पेट्रोल महंगा है। नौकरियों में घोटाला किया जा रहा है कि कैसे इनके लोग नौकरियों में समायोजित हो जाएं। सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में राजस्थान के लोगों को नौकरी मिल गई, यह कैसे मिल गई। आप लोग पता कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को लखनऊ में लेखपाल नियुक्ति पत्र वितरण के समय चाचा और भतीजे के नाम पर लूटते थे, पर दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो कपड़े वह पहनते हैं उनको पहनने के बाद उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। हर नौकरी में भाजपा ने घोटाला किया है।

यह भी पढ़ें: UP News: ताजमहल को शिव मंदिर बताने वाले मुकदमे पर कोर्ट में सुनवाई, एएसआई से मांगा गया जवाब

यह भी पढ़ें: उझानी इंस्पेक्टर को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 4 घंटे तक कटघरे में रहे; आंवला के तीन साल पुराने दुष्कर्म का मामला