हज कमेटी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 500 सीट हुईं रिजर्व; महरम कैटेगरी में किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए महरम श्रेणी की महिलाओं को आवेदन का मौका दिया है। 23 सितंबर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
महरम श्रेणी की महिलाओं के लिए हज-2027 आवेदन शुरू।
23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
कुल 500 सीटों पर होगा चयन, वैध पासपोर्ट जरूरी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हज-2027 के लिए हज कमेटी आफ इंडिया ने महरम श्रेणी यानी ऐसी महिला जिनका भाई, पिता, पति हज के लिए चयनित हो चुके हैं लेकिन वह किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सकी थीं। अब ऐसी महिलाएं हज कमेटी की वेबसाइट पर 23 सितंबर से सात अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
इस कोटे में 500 सीटें आवंटित हैं। आवेदक के पास 31 दिसंबर तक वैध पठनीय पासपोर्ट होना जरूरी है। आवेदन के साथ पासपोर्ट के प्रथम व अंतिम पृष्ठ, अपनी फोटो, आवासीय पते का प्रमाण और महरम से संबंध का प्रमाण अपलोड करना होगा। एक कवर में अधिकतम पांच आवेदन मान्य होंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
500 से अधिक आवेदन होने पर आनलाइन लॉटरी से चयन होगा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन दिया था पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं बन पाने के चलते वह हज यात्रा का आवेदन नहीं कर सकी थी, इसी के बाद हज कमेटी आफ इंडिया ने आवेदन का मौका दिया है।
