विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बंदूकबाज और गुजरात में पत्थरबाज: अखिलेश यादव

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 05 Aug 2017 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 06:41 PM (IST)

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में बंदूकबाज तो गुजरात में पत्थरबाज हैं। आम तोडऩे का सीजन चला गया तो एमएलसी तोड़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बंदूकबाज और गुजरात में पत्थरबाज: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में बंदूकबाज और गुजरात में पत्थरबाज: अखिलेश यादव

लखनऊ (जेएनएन)। गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर हमला बोला। छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा-'यूपी में बंदूकबाज हैं तो गुजरात में पत्थरबाज।' अपने विधायकों के इस्तीफे पर कहा-'आम तोडऩे का सीजन चला गया तो वे हमारे एमएलसी तोड़ रहे। यह भी पत्थरबाजी ही है।' इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर भी भाजपा पर तंज किया-'पत्थर फेंको, एमएलसी तोड़ो।' इस मौके पर उन्होंने आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग भी उठाई। 

यह भी पढ़ें:फितूर या साजिश: मंकी मैन और मुंहनोचवा की याद दिला रहा चोटीकटवा

माल्यार्पण और श्रद्धांजलि 

अखिलेश ने कहा कि जिन विधान परिषद सदस्यों ने इस्तीफा दिया, उनका भाजपा से पहले से ही लगाव था। उनके जाने के बाद पार्टी साफ होगी और अपने संघर्ष के बूते फिर खड़ी हो जाएगी। इससे पहले उन्होंने छोटे लोहिया की 85वीं जयंती पर जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और समर्थकों को समाजवाद को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया। कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। समाज की हर बुराई, अन्याय और गैर बराबरी के खिलाफ समाजवादियों का आंदोलन जारी रहेगा। नौ अगस्त से इन मुद्दों पर जनता के बीच निकलेंगे।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधनः योगी सरकार ने दिया बहनों को मुफ्त बस सेवा का तोहफा

आबादी के हिसाब से आरक्षण दें

भाजपा पर निशाना साधते अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान दोगुनी आय की राह देख रहा है। सपा सरकार ने जिलों को सड़क से जोडऩे का काम शुरू किया था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे जैसी सड़क देश में कहीं नहीं है। अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। आरक्षण के मुद्दे पर हम सरकार से कहेंगे कि किसी जाति को नाराज न करें। आबादी के हिसाब से आरक्षण देना चाहिए।  कार्यक्रम में सपा नेता किरनमय नंदा, उदय प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, रामगोविंद चौधरी और अहमद हसन, नरेश उत्तम, तारकेश्वर मिश्र, राजेंद्र चौधरी, अरविंद सिंह गोप, मधु गुप्ता, एसआरएस यादव आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सुबह से देर रात तक होती रहीं चोटी कटने की वारदातें