मेहनत का कोई विकल्प नहीं, सपनों को पूरा करने के लिए लगातार करें प्रयास: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने की सलाह दी।
-1789756080683_m.webp)
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
HighLights
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के छात्रों से मुलाकात की।
छात्रों को मेहनत से सपने पूरे करने की प्रेरणा दी।
बच्चों को पढ़ाई, साफ-सफाई और जीवनियां पढ़ने की सलाह दी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के कैलाश नगर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के विद्यार्थियों से कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करें, क्योंकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
राज्यपाल से विद्यालय के 20 विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने मुलाकात की। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल की हाथ से बनाई पेंटिंग भेंट की।
विद्यालय के पूर्व छात्र सत्येंद्र त्रिपाठी के सहयोग से आयोजित यह भ्रमण विद्यार्थियों की पहली हवाई यात्रा भी थी। राज्यपाल ने बच्चों से पढ़ाई, रुचियों, शौक और भविष्य के लक्ष्य के बारे में बात की तथा यात्रा के अनुभव सुने। बच्चों को महान व्यक्तियों की जीवनियां पढ़ने, साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन लेने और लिखावट सुधारने की सलाह दी। कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा
परिवार, शिक्षक और विद्यालय का वातावरण उनके व्यक्तित्व और संस्कार बनाते हैं। बच्चों से यात्रा के अनुभव पर निबंध लिखने को कहा, ताकि उनमें निरीक्षण की आदत विकसित हो।
यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी
उन्होंने जन भवन के विद्यालय, गौशाला और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। बताया कि जन भवन के विद्यालय में करीब 450 बच्चे पढ़ते हैं और इसे भविष्य में कक्षा 12 तक करने का प्रयास है।
