Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: यूपी के इस शहर में जल्द शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र के लिए भूमि अधिग्रहण का काम, चंदौली को भी मिला यह सौगात

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 08:41 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत के पुरा महादेव में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र और चंदौली में बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। बागपत परियोजना के लिए 148.98 करोड़ रुपये और चंदौली परियोजना के लिए 69.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए अधिग्रहण और

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। बागपत के पुरा महादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। शासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए 148.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं चंदौली में बहुउद्देशीय हब के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए शासन ने 69.67 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। दोनों परियोजनाओं की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई है।

    धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बागपत के हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के निर्माण के प्रस्ताव को बीते वर्ष नवंबर माह में हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस परियोजना के तहत पर्यटन विभाग आस-पास के गांवों के किसानों से 68.40 हेक्टेयर भूमि क्रय करेगा।

    अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का होगा निर्माण। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    पर्यटन विभाग ने किसानों को बीते दिनों भूमि अधिग्रहण संबंधी नोटिस जारी कर दिए थे। विभाग को उम्मीद है कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण पुरा महादेव के प्रति पर्यटकों की रुचि बढ़ेगी। इस केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध पुरा महादेव गांव को पर्यटन मंत्रालय की तरफ से हेरिटेज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गांव का अवार्ड भी दिया जा चुका है।

    इसे भी पढ़ें- यूपी में टीचरों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अपार आइडी के चक्कर में नहीं रुकेगा वेतन, सभी DIOS को निर्देश जारी

    वहीं शासन ने चंदौली के बगही कुंभापुर हाईवे पर बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज) हब के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए 68.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से 22.5 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

    सांकेतिक तस्वीर। जागरण


    इस परियोजना के तहत मल्टीपर्पज कांप्लेक्स, अतिथि गृह, पार्किंग, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग सेंटर, जलपान गृह व किसान माल तथा एक जिला एक उत्पाद केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें- मिल्कीपुर उपचुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव का हमला जारी, बोले- चुनाव लूटने वालों को ‘लोकतंत्र के जांबाज’ सम्मान दे भाजपा

    विधानमंडल सत्र 18 से, अधिसूचना जारी

    विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से शुरू होगा। रविवार को विधानमंडल के दोनों सदनों विधान सभा व विधान परिषद ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। विधान सभा में प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व विधान परिषद में प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 11 बजे संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी। 20 फरवरी को योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी।