विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: गोरखपुर-आगरा में गर्मी का अलर्ट जारी, 45 पार पहुंच सकता है तापमान, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

Published: Wed, 15 May 2024 07:38 AM (IST)

UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों मेंभयंकर गर्मी पड़ने ...और पढ़ें

आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है।
आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है।

 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान 45 पार जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आगरा में अब सताएगी लू

मंगलवार को आगरा प्रदेश में प्रयागराज और हमीरपुर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहा। सर्वाधिक गरम कानपुर (43 डिग्री सेल्सियस) रहा। मंगलवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए।

सुबह ठंडी लगने वाली हवा भी दोपहर में गरम हो उठी। उमस अधिक रहने की वजह से लोग परेशान रहे। दिनभर पसीना बहता रहा। दोपहर 12 से दो बजे के मध्य सर्वाधिक गर्मी रही। घर से बाहर निकलने से लोगों ने परहेज किया।

आवश्यक काम होने पर ही शरीर को पूरी तरह ढककर लोग घर से बाहर निकले। शाम को भी चैन नहीं मिला। आगरा में सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। 16 से 18 मई तक लू चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- कुछ मुसलमान चिढ़ाने के लिए खाते हैं गोमांस, सीएम योगी ने चुनावी रैली में दिया बयान

वहीं अलीगढ़ में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। बरेली में बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। गोरखपुर में बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का का पूर्वानुमान है।

कानपुर में 41 डिग्री पहुंचा पारा

कानपुर में बीते सात दिन से सामान्य से भी नीचे बना हुआ दिन का तापमान मंगलचार को अचानक बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। चौबीस घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब अगले सप्ताह भर गर्मी अधिक बनी रहेगी। इस गर्मी से बचाव करना बेहद जरूरी है क्यों कि रात और दिन दोनों का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसिक बीमारी का ईलाज कराने आई थी महिला, मौलवी ने किया दुष्कर्म

अब राजस्थान से होकर गर्म हवा कानपुर और आस-पास के जिलों में पहुंचेगी इससे पूरे सप्ताह गर्मी बनी रहेगी। सात दिन तक सामान्य से कम रहा दिन का तापमान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही मानसून पूर्व हवा के सिस्टम ने सात दिन तक शहर का तापमान सामान्य से नीचे बनाए रखा है।

हल्के से मध्यम बादल छाए रहे और उमस वाली गर्मी का अहसास होता रहा। सात मई को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और आठ मई को 5.1 डिग्री कम रहा है। 11 मई को भी 3.6 डिग्री कम रहा है। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान कभी सामान्य तक भी नहीं पहुंचा।

मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 27 प्रतिशत रहेगी। बागपत में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा से अधिक रहेगी। आर्द्रता 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

अमेठी में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. आरके आनंद के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। बहराइच में नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के शंखमाधव त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार है। वर्षा की संभावना नहीं है। हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी/पूर्वी दिशा में चलने की संभावना है। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

प्रयागराज में गर्मी ने किया बेहाल

प्रयागराज में कई दिन राहत महसूस करने के बाद मंगलवार से गर्म हवाओं ने दस्तक दे दी। बुधवार को हवाओं की गर्मी और बढ़ेगी जो गुरुवार से शनिवार तक लू की शक्ल में प्रचंड गर्मी से लोगों का सामाना कराएगी।मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए गुरुवार से अगले तीन दिनों तक पारा 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।