विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता की विरासत को बेटों ने दिए पंख: यूपी से निकलकर पंजाब-जम्मू समेत 10 राज्यों में गूंज रही 'गुड मॉर्निंग' की धमक

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:00 AM (IST)

भूपेन्द्र अग्रवाल के बेटों राघव और अर्जुन ने 'गुड मॉर्निंग' ब्रेड व नमकीन कारोबार को यूपी से दस राज्यों तक फैलाया है। उन्होंने पिता की विरासत को आधुनिक तकनीक से बढ़ाकर वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा है, जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है।

कुर्सी रोड स्थित 'गुड मॉर्निंग' की फैक्ट्री में फुली ऑटोमैटिक मशीनों से तैयार होते उत्पाद। जागरण

कुर्सी रोड स्थित 'गुड मॉर्निंग' की फैक्ट्री में फुली ऑटोमैटिक मशीनों से तैयार होते उत्पाद। जागरण

HighLights

  1. गुड मॉर्निंग ब्रांड का भारत के दस राज्यों में सफल विस्तार।

  2. बेटों ने फुली ऑटोमेटिक मशीनों से कारोबार को आधुनिक बनाया।

  3. वैश्विक पहचान और अधिक रोजगार सृजन का लक्ष्य।

अंशू दीक्षित, लखनऊ। पढ़ाई के दौरान ही सोच लिया था कि पिता की विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दूंगा। किसी बड़े ब्रांड की तरह गुड मार्निंग ब्रांड को घर-घर पहुंचाऊंगा। इसी का नतीजा है कि पिता भूपेन्द्र अग्रवाल द्वारा वर्ष 1996 में किया गया ब्रेड व नमकीन का कारोबार आज भारत के दस राज्यों में फैल चुका है।

उद्यमी भूपेन्द्र अग्रवाल के बेटे राघव अग्रवाल और अर्जुन अग्रवाल पिता की विरासत को बढ़ाने में दिन रात लगे हैं। पिता द्वारा स्थापित कुर्सी रोड की फैक्ट्री में अधिकांश काम पहले हाथों से किए जाते थे, राघव व अर्जुन ने फैक्ट्री संभालने के कुछ वर्षों में यही काम फुली आटोमेटिक मशीनों से करवाने लगे, हाइजेनिक उत्पाद, फिनिशिंग और पैकिंग बेहतर होने से बाजार में उत्पादों की डिमांड एकदम से बढ़ गई। गुड मार्निंग ब्रांड आज के समय न सिर्फ ब्रेड बना रहा है, बल्कि तीन दशक पहले शुरू किए गए व्यापार को बढ़ाते हुए कई उत्पाद जोड़ने का काम दोनों भाइयों ने किया है।

क्या हो रहे प्रयास?

उद्यमी अर्जुन बताते हैं कि आज ''गुड मार्निंग'' के नाम से ब्रेड, रस व सभी तरह के नमकीन बन रहे हैं। पूरी तरह से हाइजेनिक हैं और भारत के नार्थ ईस्ट तक ब्रांड फैल गया है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से छह सौ से अधिक लोगों को रोजगार जहां मिला है, वहीं आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, क्योंकि ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी के अधिकांश जिलों में पहुंच बनाने के बाद आज पंजाब, जम्मू, असम, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, हिमाचल के कुछ हिस्से में ''गुड मार्निंग'' रोज सुबह लोगों को चाय के साथ उपलब्ध हो रहा है। उद्यमी अर्जुन कहते हैं कि अभी यह शुरुआत है, इसे पूरे भारत के साथ ही विश्व के कई देशों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

इसके लिए पिता व बड़े भाई का जहां सहयोग मिल रहा है, वहीं पिता से मिली सीख ''गुणवत्ता'' का फायदा व्यापार में बहुत काम आ रहा है। ''गुड मार्निंग'' आज के समय में एक ऐसा ब्रांड बन गया है कि जिसने भी खाया वह उसका मुरीद हो गया। शुद्धता व पारदर्शिता का ही नतीजा है कि आज भारत के कई राज्य और संपर्क में हैं, जहां ''गुड मार्निंग'' आने वाले चंद महीनों में पहुंचेगी।

विश्व के कई देशों में पहुंचाना है गुड मार्निंग

उद्यमी अर्जुन कहते हैं कि ''गुड मार्निंग'' भारत के दस राज्यों में फैल चुका है, बचे हुए राज्यों में फैलाने के साथ ही विश्व स्तर पर इसकी पहचान बनाने की दिशा में कंपनी काम कर रही है। सफर लंबा है लेकिन इरादे भी मजबूत हैं।

यह भी पढ़ें- वनवास खत्म: 8 साल बाद वर्दी में लौटे यूपी के सीनियर IPS अधिकारी जसवीर सिंह, 2019 में इस वजह से हुए थे सस्पेंड

उद्यमी अर्जुन कहते हैं कि एमबीए की पढ़ाई और पिता व भाई के मार्गदर्शन का पूरा लाभ व्यापार में मिल रहा है। इसलिए वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने में बहुत समय नहीं लगेगा। क्योंकि लोगों का प्यार ''गुड मार्निंग'' को लगातार मिल रहा है, इसलिए आज दस राज्यों तक पहुंच सके हैं।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।