लखनऊ के गोमती नगर का 'विनम्र खंड' बिजली उपकेंद्र तैयार, 40 हजार उपभोक्ताओं को सप्लाई होगी बिजली
लखनऊ के गोमती नगर में विनम्र खंड बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है, जिसे सितंबर 2026 में शुरू करने ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गोमती नगर का विनम्र खंड बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार।
सितंबर 2026 में शुरू होने से बिजली व्यवस्था सुधरेगी।
40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, लोड होगा कम।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमती नगर में बन रहा विनम्र खंड बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसे सितंबर 2026 में शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होते ही कई खंडों की बिजली व्यवस्था जहां बेहतर हो जाएगी, वहीं आसपास के बिजली उपकेंद्रों का लोड विभाजित किया जा सकेगा। वास्तु खंड के उपभोक्ताओं को बिजली के आने-जाने से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा।
इसका असली लाभ गर्मियों में देखने को मिलेगा, क्योंकि ठंडियों में दिसंबर से जनवरी मध्य तक ही बिजली की डिमांड रहती है। गर्मियों में बिजली की डिमांड मध्य मार्च के बाद से शुरू हो जाती है और फिर अगस्त माह तक रहती है।
अधिशासी अभियंता धीरज यादव के मुताबिक विशेष खंड में निर्माणाधीन बिजली उपकेंद्रों के बन जाने से एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। उद्देश्य है कि किसी भी बिजली उपकेंद्र का लोड ज्यादा न रहे।
पूरी क्षमता से चल रहे दोनों बिजली उपकेंद्र
यह बिजली उपकेंद्र अक्टूबर 2026 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से विराज खंड बिजली उपकेंद्र और कमता बिजली उपकेंद्र का लोड विभाजित किया जाएगा। वर्तमान में यह दोनों बिजली उपकेंद्र अपनी पूरी क्षमता से चल रहे हैं।
यादव के मुताबिक विशेष खंड में बन रहे बिजली उपकेंद्र से मंत्री आवास बिजली उपकेंद्र और विभूति खंड बिजली उपकेंद्र का लोड विभाजित किया जाएगा। वर्तमान में यह दोनों बिजली उपकेंद्र पूरी क्षमता से चल रहे हैं। करीब बीस करोड़ की लागत से इन्हें बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी की 2238 ग्रामीण बस्तियों में बनेंगी सड़कें, PWD ने मंजूर किया 2500 करोड़ का बजट
इनके बन जाने से करीब चालीस हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। विशेष खंड में 750 वर्ग मीटर और विनम्र खंड में 1200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिजली उपकेंद्र का निर्माण किया गया है। खासबात है कि भविष्य में इन दोनों बिजली उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर बढ़ाने की गुंजाइश रहेगी।
