विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरदोई में झाड फूंक के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 10:39 PM (IST)

हरदोई के पिहानी क्षेत्र में झाड फूंक के बहाने मंदिर पर बुलाकर तीन व्यक्तियों ने किशोरी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हरदोई में झाड फूंक के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
हरदोई में झाड फूंक के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

हरदोई (जेएनएन)। हरदोई के पिहानी क्षेत्र में झाड फूंक के बहाने एक मंदिर पर बुलाकर तीन व्यक्तियों ने एक किशोरी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। मां की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मझिला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा कि उसके गाँव में कुछ दिन पहले ग्राम डर्रा निवासी मुकेश जोशी पुत्र बालक व उनके दो साथी भीख मांगने आये थे तीनों जब उसके घर आये तो उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीमार पडी थी उसको देखकर उन लोगो ने कहा कि इसके ऊपर भुत प्रेत का साया है। इसके लिए पूजा पाठ करना पडेगा। तुम लोग लड़की को लेकर गाँव डर्रा चली आओ। उन लोगो ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था।

यह भी पढ़ें: अपराधियों के साथ हो रहा अपराधी जैसा ही व्यवहारः योगी 

शुक्रवार को वह अपने पति और पुत्री को लेकर डर्रा गाँव के निपान मंदिर पहुंचे। उन लोगो ने पूजा पाठ कर वापस भेज दिया और कहा कि रविवार को फिर आ जाना। रविवार दोपहर मुकेश का फोन आया कि तुम लोग आ जाओ तो मैंने कहा कि उसके पति की तबियत ठीक नहीं है वह नहीं आ पायेगा। इस पर मुकेश ने कहा कि आज पूजा बहुत जरुरी है। तुम और बेटी आ जाओ। उसके बाद वह बस से जहानीखेडा मोड़ तक अपनी पुत्री के साथ आयी। लाल बाइक से मुकेश के साथ निपान मंदिर पहुंचे। जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। मुझे मंदिर के ऊपर छोड़ दिया और नीचे जाकर मुकेश और उनके दो साथियो ने बारी बारी से उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। इन्स्पेक्टर पवन त्रिवेदी ने बताया कि माँ की तहरीर पर तीनो आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार व दलित उत्पीडन की धाराओ में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: एंटी रोमियोः कालेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को परिजनों ने पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।