विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले यूपी में FSDA ने 54 क्विंटल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया जब्त, 27 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:29 PM (IST)

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हफ्ते में 54 ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. दीपावली पूर्व एफएसडीए ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा।

  2. एक हफ्ते में 54 क्विंटल मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त।

  3. बरेली, मुरादाबाद में विशेष अभियान, 27 लाइसेंस निलंबित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शिकंजा कस दिया है। एक हफ्ते से चल रहे अभियान में 1133 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 935 नमूने लिए गए हैं। छापेमारी के दौरान 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए आंकी गई। इसके अतिरिक्त 27 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

बरेली और मुरादाबाद में 32 सचल खाद्य सुरक्षा दलों ने विशेष अभियान चलाया। छह जिलों में अंतर्जनपदीय टीमों ने 98 प्रतिष्ठानों की जांच कर 112 नमूने लिए गये। 78 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। पांच के लाइसेंस निलंबित किए गए और बिना लाइसेंस संचालित एक इकाई बंद कराई गई।

मुरादाबाद में एक्सपायरी सामग्री और अखाद्य रंगों का इस्तेमाल मिला

जांच के दौरान बरेली के न्यू बाजपेई स्वीट्स की निर्माणशाला में गंदगी और जलभराव मिला, जबकि धीरज स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी से फफूंद लगा घेवर बरामद हुआ। मुरादाबाद की मदनी स्वीट्स पर एक्सपायरी सामग्री और अखाद्य रंगों का इस्तेमाल मिला।

हुकूमत मिल्क केक की निर्माण इकाई में भी अस्वच्छता पाई गई। इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। बिना लाइसेंस चल रहे बीना मिष्ठान भंडार का कारोबार बंद कराया गया।

एफएसडीए ने अधिकारियों को छोटे कारोबारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य कमियों पर नोटिस देकर सुधार का अवसर दिया जा रहा है, जबकि मिलावट, प्रतिबंधित रसायनों और अखाद्य रंगों के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अब घर खरीदने का सपना होगा पूरा, 8 जिलों में 17 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मिली मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।