विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gayatri Prajapati: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को लगा एक और बड़ा झटका, बेटा बहू के लिए बनाई सपा नेता की काली कमाई जब्त

Published: Wed, 17 Jan 2024 02:02 PM (IST)

Gayatri Prajapati News पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मुंबई के छह फ्लैटों को भी जब्त करेगा ईडी। सपा नेता की ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मुंबई के छह फ्लैटों को भी जब्त करेगा ईडी। फाइल फोटो।
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मुंबई के छह फ्लैटों को भी जब्त करेगा ईडी। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 36.94 करोड़ रुपये की संपत्तियां हो चुकी हैं जब्त
  2. छह फ्लैटों को इडी करेगी जब्त

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों की सूची में मुंबई के छह फ्लैटों को भी शामिल कर लिया है। इन फ्लैटों पर ईडी की लखनऊ व मुंबई की टीमों ने सोमवार को छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे।

ईडी ने अब इन फ्लैटों को जब्त करने की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी के लिए लखनऊ से गई टीम ने अभी मुंबई में ही डेरा डाल रखा है। खनन घोटाले के आरोपित प्रजापति के मुंबई स्थित ये फ्लैट उनके बेटों अनुराग, अनिल व बहू शिल्पा तथा पूजा के नाम पर खरीदे गए थे।

ईडी की टीमों ने मंगलवार को मलाड़ व बोरीवली क्षेत्रों की क्रिंसेंट व बाला जी कारपोरेट्स सोसायटी में स्थित इन फ्लैटों की सही कीमत पता की है। इन्हें करीब 15 करोड़ रुपये में खरीदे जाने की जामकारी मिली है।

ये भी पढ़ेंः Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इस फैसले ने फैंस को चौंकाया, रामलला के पड़ोसी बने सुपरस्टार

बिल्डरों को यह धनराशि किसके बैंक खाते से भेजी गई थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फ्लैटों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रजापति के विरुद्ध खनन घोटाले को लेकर वर्ष 2021 में आय से अधिक संपत्ति तथा मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने जांच शुरू की थी। ईडी अब तक प्रजापति के कुनबे के 57 बैंक खातों सहित 36.94 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की चुका है।

Read Also: UP News: एटा में अनोखा मामला; जिंदा शख्स ने की अपनी तेरहवीं, कार्ड बांटकर सैकड़ों लोगों को दी दावत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।