विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के सीसीएस एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट डायवर्ट, दुबई से फुकेत जा रहा था जहाज

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:28 PM (IST)

International Flight Diverted: यह कोई इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी और विमान के साथ कोई इमरजेंसी स्थिति नहीं थी।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट को  शनिवार को अमौसी पर डायवर्ट किया गया

फ्लाईदुबई की फ्लाइट को  शनिवार को अमौसी पर डायवर्ट किया गया

HighLights

  1. फुकेत में मौसम अचानक हुआ था खराब

  2. लखनऊ में विमान की सुरक्षित लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: दुबई से थाईलैंड के फुकेत जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट को  शनिवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर डायवर्ट किया गया। यहां पर देर शाम को फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

दुबई से फुकेत जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1165 को फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पर खराब मौसम के कारण लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट मोड़ दिया गया। A6-FMU (बोइंग 737 MAX 8) विमान शाम करीब सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।

इस विमान के लखनऊ डायवर्ट करने का कारण फुकेत और पास का क्षेत्र में खराब मौसम बताया गया है। यह कोई इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी और विमान के साथ कोई इमरजेंसी स्थिति नहीं थी। विमान ने लखनऊ के एयरपोर्ट पर सामान्य और सुरक्षित लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें- खराब मौसम का विमान संचालन पर बड़ा असर, रांची जा रही IndiGo की फ्लाइट्स लखनऊ डायवर्ट; एक रद

यह भी पढ़ें- लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा चीन का विमान, काठमांडू जा रही थी फ्लाइट