विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा चीन का विमान, काठमांडू जा रही थी फ्लाइट

Published: Mon, 27 Jul 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

Chinese Flight in Lucknow: चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान रविवार रात काठमांडू जा रहा था। वहां खराब मौसम के कारण ...और पढ़ें

चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान- सांकेतिक फोटो

चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान- सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. चाइना सदर्न एयरलाइंस का सीएसएन 3067 विमान

  2. दो घंटा तक लखनऊ के एयरपोर्ट पर रोका गया चीनी जहाज

जागरण संवाददाता, लखनऊ। काठमांडू में रविवार रात को अचानक खराब हुए मौसम का असर चीन के साथ लखनऊ तक दिखा। चीन का विमान काठमांडू में खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट हो गया।

चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान सीएसएन -3067 चीन के शहर गुआंगझू से वहां के स्थानीय समयानुसार रात 8:05 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुआ था। रात करीब 10:35 बजे विमान काठमांडू के पास पहुंचा तो वहां का मौसम खराब हो गया। विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

पायलट ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की एटीसी से संपर्क किया। लखनऊ में विमान की लैंडिंग की अनुमति एटीसी ने प्रदान की। रात करीब 11:36 बजे विमान लखनऊ के रनवे पर उतरा। पार्किंग-वे एरिया में रात 11:49 बजे विमान को लाया गया। यात्री और क्रू स्टाफ विमान में ही बैठे रहे। काठमांडू का मौसम ठीक होने पर रात करीब दो बजे विमान यहां से रवाना हो गया।

काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण एटीसी (ATC) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद रूट बदलकर इसे लखनऊ भेजा गया। विमान रात 12 बजे डायवर्ट होकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इसके करीब दो घंटे बाद मौसम सही होने पर विमान को रात दो बजे काठमांडू रवाना कर दिया गया।

चीन के ग्वांगझोउ से काठमांडू जा रहा चाइना सदर्न एयरलाइंस का विमान (उड़ान संख्या CZ 3067) काठमांडू में खराब मौसम के कारण 26 जुलाई 2026 की रात लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया। एयरबस A320neo विमान में 159 यात्री सवार थे।

विमान निर्धारित समय पर नेपाल की राजधानी नहीं उतर सका क्योंकि वहां का मौसम अचानक खराब हो गया था। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की अनुमति न मिलने के बाद इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रात 10:57 बजे लखनऊ की ओर मोड़ा गया और यह रात 11:18 बजे यहां सुरक्षित उतरा। मौसम में सुधार होने और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद विमान को आगे के लिए रवाना किया गया

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मौसम बिगड़ा तो दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट अयोध्या डायवर्ट, यात्रियों को नहीं थी इसकी उम्मीद

यह भी पढ़ें- युद्ध और महंगे फ्यूल का असर : लखनऊ एयरपोर्ट पर कम हो रही विमान सर्विस, 120 की जगह अब रोजाना सिर्फ 86 उड़ानें