विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्यम मिश्र होंगे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पांच पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:45 PM (IST)

Five PCS Officers Transferred: सत्यम मिश्र अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के पद पर विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे।

पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्र

पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्र

HighLights

  1. विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे एडीएम सिटी प्रयागराज रहे सत्यम मिश्र

  2. प्रतीक्षारत रहे मंगलेश दुबे को भी मिली तैनाती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्र की नियुक्ति की है। शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

अपर जिलाधिकारी नगर, प्रयागराज के पद पर कार्यरत सत्यम मिश्र अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के पद पर विश्व भूषण मिश्र का स्थान लेंगे।
उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व भूषण मिश्र बीते दिनों तबादला कर दिया गया था। विश्व भूषण मिश्र को अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला

सत्यम मिश्र- अपर जिलाधिकारी नगर, प्रयागराज से मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास वाराणसी।
मंगलेश दुबे - सहायक चकबंदी आयुक्त प्रयागराज (प्रतीक्षारत) से अपर जिलाधिकारी नगर, प्रयागराज।
अरविंद कुमार द्विवेदी- अपर जिलाधिकारी न्यायिक फिरोजाबाद से संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ।
सीमा पाण्डेय- अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी से अपर जिलाधिकारी न्यायिक फिरोजाबाद।
अभय कुमार पाण्डेय- कानपुर विकास प्राधिकरण(वेटिंग) से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कासगंज से फिर कानपुर विकास प्राधिकरण।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में हिट एंड रन, यश ठाकुर बने ने शाहनवाज कार से युवती को मारी टक्कर; वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी पर लगा तीन वर्ष का प्रतिबंध, 25 से फिर शुरु होगा संचालन