लखनऊ में अग्निकांड जारी, खुर्रमनगर में पेट्रोल पंप के पास कैंटीन में लगी आग; टला बड़ा हादसा
पेट्रोल पंप के पास बनी कैंटीन में लगी आग पर अगर तुरंत काबू न तो पाता जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
HighLights
खुर्रमनगर क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर तुरंत पहुंची दमकल टीम
दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर पाया काबू
डिजिटल टीम, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अलीगंज के व्यावसायिक भवन में 22 जून को आग लगने का सिलसिला शुक्रवार तक जारी है। अलीगंज के बाद चिनहट के कोल्ड स्टोरेज व स्टे होम और विकास नगर में दुकान के बाद शुक्रवार को खुर्रमनगर में आग लगने से खलबली मच गई।
खुर्रमनगर में पेट्रोल पंप के पास कैंटीन में आग लगने से खलबली मच गई। दिन की इस घटना की फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई। कैंटीन से पेट्रोल पंप की दूरी सिर्फ 25-30 मीटर होने के कारण बड़ा खतरा था।
पेट्रोल पंप के पास कैंटीन में आग लगने की सूचना पर दमकल टीम तुरंत पहुंची और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। पेट्रोल टंकी के पास बनी कैंटीन में लगी आग पर अगर तुरंत काबू न तो पाता जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। सीएफओ लखनऊ ने कहा कि आग पूरी तरह बुझाई गई है इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों के साथ ही अवैध रूप से संचालित कैंटीन की भी जांच की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।