विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घोर लापरवाही, लखनऊ में 80 प्रतिशत कमर्शियल उपभोक्ताओं के पास विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी नहीं

By Anshu Dixit Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Wed, 01 Jul 2026 06:05 PM (IST)

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक करोड़ चार लाख बिजली उपभोक्ताओं में 11 लाख से अधिक कमर्शियल कनेक्शन हैं। इनमें सभी श्रेणी के कमर्शियल उपभोक्ता हैं। 

विद्युत सुरक्षा निदेशालय

विद्युत सुरक्षा निदेशालय 

HighLights

  1. विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी का 80 प्रतिशत लोग नहीं कराते नवीनीकरण

  2. बड़े अग्निकांड के बाद भी लखनऊ में सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों के पास निदेशालय की एनओसी

  3. दस किलोवाट और उससे ऊपर कमर्शियल बिजली उपभोक्ता की संख्या 11 हजार

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर डी में हुए अग्निकांड के बाद भी शहर में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज और जूते के शोरूम में आग लग चुकी है। उसके बाद भी विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने सख्ती करनी शुरू नहीं की है।

निदेशालय को एनओसी जारी करने के लिए जो प्रयास करने चाहिए, वह नहीं हो रहे हैं। नतीजतन राजधानी में सिर्फ बीस प्रतिशत कमर्शियल उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके पास ही एनओसी है। अस्सी प्रतिशत कनेक्शन धारकों ने न नवीनीकरण कराया है और न विभाग के पास फुर्सत है कि उन्हें नोटिस देकर जागरूक करे। विभागीय ढिलाई के कारण ही कहीं न कहीं आग की घटनाएं बढ़ रही हैं।

नियमानुसार सभी को कमर्शियल कनेक्शन लेते वक्त विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी चाहिए होती है। अगर कहीं पर ट्रांसफार्मर लगवाकर कनेक्शन लिया गया है तो पहले तीन वर्ष में ही नवीनीकरण कराना होता है अन्यथा पांच वर्ष में नवीनीकरण की प्रकिया अपनाई जाती है और उसके बाद हर तीन साल में नवीनीकरण कराना होता है। इस सुविधा के बाद भी नवीनीकरण अपनाने वालों की संख्या बीस प्रतिशत के इर्द गिर्द घूम रही है। निदेशालय के तमाम प्रयासों के बाद भी यही स्थिति है।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक करोड़ चार लाख बिजली उपभोक्ताओं में 11 लाख से अधिक कमर्शियल कनेक्शन हैं। इनमें सभी श्रेणी के कमर्शियल उपभोक्ता हैं। वहीं 57 हजार कमर्शियल बिजली कनेक्शन मध्यांचल में दस किलोवाट व उससे ऊपर के हैं।

मध्यांचल के बाराबंकी, रायबरेली, बहराइच, सुलतानपुर, उन्नाव, हरदोई, पीलीभीत जैसे जिलों में कमर्शियल कनेक्शन धारकों के विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी के नवीनीकरण कराने का ग्राफ 12 से 15 प्रतिशत ही है। निदेशालय के अधिकारियों का तर्क है कि विभाग में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: अवैध व्यावसायिक भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ला ने हासिल की थी फर्जी NOC, एक और केस दर्ज

वर्तमान में उपभोक्ताओं की संख्या लाखों में पहुंच गई है और दर्जनों कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, ऐसे में बढ़ते उपभोक्ताओं की संख्या की तुलना में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। टीमें तभी सक्रिय हो सकती है, जब अभियंताओं व कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस के कमरे में लगी आग, कमरे से शराब की बोतलें लेकर भागे युवक  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।