Move to Jagran APP

लखीमपुर में क‍िसान ने धान पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, तीन द‍िन से तौल न होने से था परेशान

मंडी समिति में तीन दिन से समोद सिंह और प्रमोद सिंह का धान मंडी के सेंटर पर पड़ा था। आरोप है कि कई दिन से धान पड़े होने के बाद भी उनका धान तौला नहीं जा रहा था। इसीलिए गुस्से में धान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:07 AM (IST)
मंडी समिति के सेंटर पर पड़े धान में आग लगाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

लखीमपुर, संवाद सूत्र। शुक्रवार को मंडी समिति में धान खरीद को लेकर उस समय हडकंप मच गया, जब मंडी समिति के सेंटर पर पड़े धान में आग लगाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक किसान को मंडी में लाया गया उसके धान में पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाया गया है । घटना की जानकारी होने पर एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता दलबल के साथ मंडी समिति परिसर पहुंच गए।

loksabha election banner

मंडी समिति में तीन दिन पूर्व समोद सिंह और प्रमोद सिंह का धान मंडी के सेंटर पर पड़ा था। समोद सिंह का आरोप है कि कई दिन से धान पड़े होने के बाद भी उनका धान तौला नहीं जा रहा था। इसीलिए गुस्से में धान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मंडी समिति सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि धान की तौल 10:30 बजे शुरू करा दी गई थी। वहीं एसडीएम पंकज श्रीवास्तव घटना की जानकारी मिलते ही मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगातार उनके द्वारा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी सेंटरों पर तौल शुरू हो चुकी है।

समोद के पिता नरेश सिंह का धान तीन दिन पूर्व आया था। जिसका मेरे माध्यम से रजिस्ट्रेशन और टोकन कटवाया गया था। उसी रात से दो दिन लगातार बारिश हो जाने के कारण धान गीला हो गया था। धान की तली में काफी पानी भर गया था। मैंने इनके पिता से कहा था कि ऊपर का धान तौलवा दीजिए। नीचे गीला हो गया है वो सूख जाने दीजिए। आज इनके धान तुलने की शुरुआत होने ही वाली थी। तभी ये घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि केवल दबाव बनाने की नियत से यह किया गया है कि सारा धान आज ही तौल जाए। जिसने भी धान पर पेट्रोल छिड़का है। उसपर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.