विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- मैं तो कांग्रेस को 25 सीट से अधिक नहीं देता

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:46 PM (IST)

Ex MP BrijBhushan Sharan Singh: समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि अगर फैसला उनके ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह

भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह

HighLights

  1. बृजभूषण शरण सिंह को भरोसा, यूपी का विधानसभा चुनाव होगा रोमांचक

  2. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर पोस्टर-होर्डिंग वॉर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन रोमांच चरम पर है। विभिन्न पार्टियों के गठबंधन की अटकलों के साथ ही कयासों का दौर चरम पर है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय माना जा रहा है, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकसी जारी है।

सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर-हार्डिंग वॉर के बीच भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर बिन मांगे अपनी राय दे दी है। मौके की नजाकत को समझते हुए समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि अगर फैसला उनके हाथ में होता तो कांग्रेस को 25 सीट से ज्यादा नहीं देते।

इटावा में रविवार को बृजभूषण शरण सिंह क्षत्रिय स्वाभिमान मंच की ओर से आयोजित दशहरा मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि आने वाला उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामपुर जाकर आजम खां से इससे पहले भी मिलना चाहिए था। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर रावण की मुलाकात के सवाल पर कहा कि ओवैसी नेता हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी को चौंकाने की तैयारी में अखिलेश? राज्यसभा चुनाव के तीसरे प्रत्याशी पर बना हुआ है रहस्य

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी को हमारी परंपराओं की समझ नहीं', गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने साधा निशाना