विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल गांधी को हमारी परंपराओं की समझ नहीं', गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने साधा निशाना

Published: Mon, 21 Sep 2026 12:26 AM (IST)

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई।

  2. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

  3. पूर्व सांसद ने राहुल को संस्कृति की समझ न होने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी की दिशा साफ नहीं है। अब उसको हम क्या नाम दें, अज्ञानता नाम दें या जानकारी नहीं है।

मैं, उनको छोटा आदमी कहूंगा तो खराब लगेगा, लेकिन समझ नहीं है उनको। समस्या उठाना आसान बात है लेकिन, उसका समाधान करना बड़ी बात है।
नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पूर्व सांसद ने कहा कि राहुल जी का दुर्भाग्य है।

यदि मैं वहां होता, या फिर मेरे किसी कार्यक्रम में किसी की भी मां पर यदि कोई अभद्र टिप्पणी करता तो मैं उसको रोकने की कोशिश करता। उनको हमारी संस्कृति और परंपरा की समझ नहीं है कि माता का दर्जा कितना बड़ा होता है।

यह भी पढ़ें- 'जेल जाने को तैयार, नहीं करवाऊंगा जमानत', बृजभूषण सिंह ने बाबा रामदेव पर फिर बोला हमला